एक्सप्लोरर

Tim Paine Scandal: सहकर्मी को अश्लील फोटो भेजने वाली घटना को याद कर मीडिया के सामने रोए टिम पेन, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ी

Tim Paine Scandal: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज में अब महज दो हफ्ते बाकी हैं. इस बीच एक पुरानी चैट के मामले में टिम पैन ने ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.

Tim Paine Scandal: एशेज सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह घोषणा की. टिम पेन ने यह फैसला एक सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और गंदे मैसेज भेजने के मामले के चलते लिया है. यह मामला करीब चार साल पुराना है. 2017 की यह घटना 2018 के मध्य में सामने आई थी. एक रिपोर्ट में सामने आया था कि क्रिकेट तस्मानिया की एक महिला कर्मचारी को पेन ने अश्लील तस्वीरें और गंदे मैसेज भेजे थे. इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की लंबी जांच भी चली थी. 

इस पुराने मामले के बारे में टिम पेन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान वे बीच में रोने भी लगे. उन्होंने कहा, 'मैं यहां ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी से हटने के मेरे फैसले की घोषणा कर रहा हूं. यह एक कठिन फैसला है लेकिन मेरे लिए, मेरे परिवार और क्रिकेट के लिए एक अच्छा फैसला है.'

'वह घटना आज भी मेरा पीछा कर रही'

पेन ने रोते हुए कहा, 'लगभग चार साल पहले मैं अपनी एक सहकर्मी के साथ टेक्स्ट एक्सचेंज में शामिल था. यह चैट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंटीग्रिटी यूनिट की जांच का विषय था, जिसमें मैंने पूरी तरह से सहयोग किया. उस जांच में पाया गया था कि इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है. मुझे बरी भी कर दिया गया था. हालांकि मुझे तभी से इस घटना पर गहरा खेद रहा है. मैंने उस वक्त अपनी पत्नी और परिवार से भी इस मामले में बात की थी. मैं उनकी क्षमा और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं. मुझे लगता है कि यह घटना अभी भी हमारा पीछा कर रही है.'

'मैं नहीं चाहता उस घटना का प्रभाव एशेज सीरीज पर हो'
टिम पेन ने आगे कहा, 'मुझे हाल ही में पता चला कि यह चैट अब सार्वजनिक होने जा रही है. मैंने विचार किया कि 2017 की यह घटना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान के मानकों को पूरा नहीं करती है. मैं नहीं चाहता हूं कि एक एशेज सीरीज से पहले यह पुरानी घटना हमारी टीम के लिए किसी तरह की परेशानी खड़ी करे. ऐसे में मुझे लगता है कि कप्तानी से तुरंत इस्तीफा देना मेरे और टीम के लिए सही निर्णय है. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का नेतृत्व करना मेरे खेल जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है.'

8 दिसंबर से शुरू होगी एशेज सीरीज
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 दिसंबर को एशेज का पहला टेस्ट खेला जाना है. हाल ही में एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम की घोषणा हुई थी, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गईं थी. अब टिम पैन कप्तान तो नहीं रहेंगे लेकिन बतौर खिलाड़ी वे टीम में शामिल रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

Team India के पक्ष में है रांची मैदान का इतिहास, New Zealand से पांच साल पुराना हिसाब चुकाने का भी है मौका

मनीष पांडे का कमाल: पहले आखिरी गेंद पर किया रन आउट, फिर सुपर ओवर में छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget