एक्सप्लोरर

विराट-गंभीर के गुस्से पर सहवाग बोले, कप्तान के अंदर गुस्सा जरूरी


विराट-गंभीर के गुस्से पर सहवाग बोले, कप्तान के अंदर गुस्सा जरूरी

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग अब आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं. सहवाग फिलहाल पंजाब टीम के साथ जुड़ें हुए हैं. जब एबीपी न्यूज़ ने सहवाग से गौतम गंभीर और विराट कोहली के गुस्से का कारण जानने की कोशिश की तो, उन्होंने कहा की मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं किया.


गौतम गंभीर ने गुस्से को लेकर कहा था कि वो और विराट कोहली दिल्ली के हैं और दिल्ली वालों को ज्यादा गुस्सा आता है. एबीपी न्यूज ने जब विरेंद्र सहवाग से पूछा कि आप भी दिल्ली से हैं क्या आपको भी गुस्सा आता है तो सहवाग ने कहा, “मैंने अपनी लाइफ में बहुत क्रिकेट खेली है. कप्तानी भी की है लेकिन मेरे अंदर वो भावनाएं नहीं थी जो इन दोंनों (विराट और गंभीर) के अंदर हैं.”


मैदान पर गुस्सा जाहिर करने पर सहवाग ने कहा, “मैं इनसे एक जेनेरेशन पहले का हूं. ये दोनों नई जेनेरेशन के खिलाड़ी हैं. हम लोगों के स्वाभाव में अंतर है.” सहवाग ने आगे कहा, “आज के दौर में कप्तान के अंदर गुस्से का होना जरूरी है.”


उन्होंने कहा, “कप्तान के अंदर गुस्सा जरूर होना चाहिए, वो अपनी टीम को लड़ाए और जिताए. टीम को फाइट करना सिखाए. कभी भी हिम्मत हारना न सिखाए. ये बहुत जरूरी होता.”


आसीबी और गुजरात के मैच को लेकर सहवाग ने कहा, “इन दोनों टीमों ने ऐसी परिस्थिति खुद बनाई है. अगर ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में शुरू से अच्छा खेलती तो आज नॉक ऑट जैसे हालात नहीं होते.” सहवाग ने कहा कि इन दोंनों टीमों में से कोई भी टीम एक मैच भी हारती है तो उनका अगले दौर में जाना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा. 


आइपीएल में कल हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत को लेकर सहवाग ने गंभीर और उथप्पा की तारीफ की है. सहवाग ने कहा गंभीर का नेचर है मैच में लड़ने का, इसलिए वो अपनी टीम को अंत तक लड़ातें हैं और जब तक मैच खत्म नहीं होता, उम्मीद नहीं छोड़ते. एक अच्छी टीम की यही निशानी होती है कि वो अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते जाते हैं.  


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget