एक्सप्लोरर

IND vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज को 35 ओवर में मिला 257 रन का टारगेट, शुभमन गिल पहले शतक से चूके

India vs West Indies 3rd ODI: भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 98 रन बनाए. हालांकि, वह शतक से चूक गए, जब वह 98 रनों पर थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.

West Indies vs India 3rd ODI: त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रनों का लक्ष्य मिला है. बारिश से बाधित इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए. इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा और फिर भारतीय पारी को खत्म कर दिया गया. 

डकवर्थ लुईस नियम की वजह से वेस्टइंडीज को 257 रनों का लक्ष्य मिला. इससे पहले जब भारत 24 ओवर खेल चुका था, तब भी बारिश की वजह से करीब एक घंटे से ज्यादा खेल रुका था और तब मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था. 

गिल ने बनाया वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 22.5 ओवर में 113 रन जोड़े. धवन 74 गेंदों में सात चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को आगे बढ़ाया. 

24 ओवर के खेल के बाद अचानक बारिश होने लगी और फिर मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया. इसके बाद दोनों बल्लेबाज आक्रामक क्रिकेट खेलने लगे. अय्यर ने 24 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान शुभमन गिल ने भी इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया.

वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव छह गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल ने कुछ बड़े शॉट्स खेले, लेकिन 36 ओवर के बाद फिर बारिश होने लगी और फिर भारत की पारी को खत्म कर दिया गया. गिल ने 98 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 2 छक्के निकले. दूसरी तरफ संजू सैमसन छह रनों पर नाबाद लौटे. वेस्टइंडीज के लिए लेग स्पिनर हेडन वाल्श जूनियर ने 57 रन देकर दो विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें-

इस देश में खेला जाएगा 2022 Asia Cup, 27 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट और 11 सितंबर को होगा फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget