एक्सप्लोरर

4th ODI Preview India vs New Zealand: विराट के बगैर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया कल 31 जनवरी को हेमिल्टन में अपना चौथा मैच खेलेगी.

विजय रथ पर सवार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के बाद अब साल 2019 की शुरुआत में उनके पड़ोसी मुल्क न्यूज़ीलैंड को भी 3-0 से शिकस्त दे दी है. पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया कल 31 जनवरी को हेमिल्टन में अपना चौथा मैच खेलेगी. लेकिन इस बार भारतीय टीम के लिए ये राह आसान नहीं होगी क्योंकि उसके सबसे बड़े बल्लेबाज़ और कप्तान विराट कोहली को सीरीज़ जीत के बाद आगे के मैचों को ध्यान में रखते हुए आराम देने का फैसला किया गया है.

विराट की गैर-हाज़िरी में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. अब रोहित के कंधों पर ये जिम्मा है कि वो न्यूज़ीलैड में क्लीन स्वीप कर इतिहास रचकर लौटे. हेमिल्टन के सेडन पार्क की बल्लेबाजों की मददगार पिच पर न्यूजीलैंड के लिये फार्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा.

भारत अगर 4-0 की बढत बना लेता है तो किसी भी प्रारूप में 52 साल में न्यूजीलैंड में यह उसकी सबसे बड़ी जीत होगी. भारत ने पहली बार 1967 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था.

धोनी की वापसी से बढ़ेगी ताकत:
बाकी दो मैचों में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का सुनहरा मौका है. महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी चोट से उबर आए हैं. इसके बारे में उनके ताज़ा वीडियो से पता चलता है. धोनी को आज हेमिल्टन में नेट्स में जमकर बल्लेबाज़ी अभ्यास करते देखा गया.

शुबमन को मिलेगा मौका:
वैसे प्रतिभाशाली शुभमान गिल को भी सीनियर टीम की जर्सी पहनने का मौका दिया जा सकता है. क्रिकेट पंडित उनके स्ट्रोक्स में विराट कोहली के शाट्स की झलक देखते हैं.

कोहली ने माउंट माउंगानुइ में जीत के बाद कहा था,‘‘जब मैं 19 बरस का था तो शुभमान का 10 प्रतिशत भी नहीं था.’’ कोहली से तारीफ सुनने के बाद कोच रवि शास्त्री और रोहित उन्हें विराट के स्थान पर तीसरे नंबर पर मौका दे सकते हैं. इतना ही नहीं खुद दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि शुबमन को मौका देने का ये सही समय है. उन्हें विराट के स्थान पर आजमाया जा सकता है.

गिल और धोनी दोनों के खेलने पर दिनेश कार्तिक को आराम दिया जा सकता है.

गेंदबाज़ी में नहीं है चिंता:
गेंदबाजी में कुलदीप यादव आठ और युजवेंद्र चहल छह विकेट ले चुके हैं. दो बार मैन आफ द मैच रह चुके मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की शुरूआत के बाद से लगातार खेल रहे हैं. शमी को आराम देने पर खलील अहमद या मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है.

न्यूज़ीलैंड के लिए हैं चिंताएं:
न्यूजीलैंड के लिये यह सीरीज़ हर विभाग में निराशाजनक रही है. उसके बल्लेबाज कुलदीप और चहल की गेंदों को पढ़ नहीं पा रहे. शमी भी पहले स्पैल में काफी प्रभावी रहे हैं.

विलियमसन अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल पाये. वहीं दोनों ओपनर मार्टिन गुप्टिल और टॉम लेथम भी एक भी मैच में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके हैं. न्यूज़ीलैंड के ओपनर्स को तो मानो भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की गेंदे दिख भी नहीं पा रही है.

वहीं टॉम लाथम और रोस टेलर भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट को दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल रहा है. तेज गेंदबाज डग ब्रासवेल और लेग स्पिनर ईश सोढी भी नहीं चल पाये. लेकिन अब हरफनमौला जिम्मी नीशाम को टीम में शामिल किया गया है. देखते हैं इससे अगले मैच में कितना फर्क पड़ता है.

टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी.

मैच का समय: सुबह 7:30 से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget