एक्सप्लोरर

INDvsWIN: धवन-पंत की पारियों के बावजूद आखिरी गेंद पर जीता भारत, T20 सीरीज़ का भी 3-0 से किया सफाया

तीन मैचों की सीरीज़ के आखिरी टी20 को 6 विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया है.

शिखर धवन शानदार पारी और रिषभ पंत के पहले अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज़ को आखिरी टी20 में हराने के लिए भारत को आखिरी गेंद तक जाना पड़ा. आखिरी गेंद पर मुश्किल एक रन चुराकर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज़ का 3-0 से सफाया कर दिया. पहले टेस्ट में क्लीन स्वीप, उसके बाद वनडे में 3-1 से जीत और टी20 सीरीज़ में 3-0 से जीत के साथ भारत ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज़ की आखिरी मैच में जीत की उम्मीदों को भी धवस्त कर दिया.

चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निकोलस पूरन(53 रन) और डैरेन ब्रावो(43* रन) की पारियों की मदद से भारत के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. पिछले मैच के शतकवीर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पारी के तीसरे ओवर में ही कीमो पॉल की गेंद पर 4 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए. कप्तान के आउट होने के बाद केएल राहुल ने धवन का साथ दिया. लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में वो भी 17 रन बनाकर ओशेन थॉमस का शिकार बन गए.

45 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारत मुश्किल में था. लेकिन इस बाद शिखर धवन और रिषभ पंत ने टीम इंडिया की उम्मीदों को पस्त नहीं होने दिया. दोनों बल्लेबाज़ों ने संयम के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों ने पहले टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया और 50 रनों की साझेदारी पूरी की. इसके बाद रिषभ पंत ने अपने हाथ खोले और कई आतिशी शॉट दिखाए.

इस दौरान ओपनर धवन ने अपने करियर का आठवां अर्धशतक पूरा कर लिया. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने अपनी रणनीति के तहत संभली हुई शुरुआत के बाद मैच को बेहद आसान बना दिया. पंत ने अपनी शानदार पारी में टी20 करियर का पहला अर्धशतक जमाया.

आखिर में आसान मैच बन गया मुश्किल:
भारतीय पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद तक शिखर धवन, रिषभ पंत के साथ मिलकर आसानी से टीम को जीत की ओर बढ़ाते हुए नज़र आ रहे थे. उस वक्त भारत को जीत के लिए 11 गेंदों में 7 रनों की दरकार थी. लेकिन 19वें ओवर में कीमो पॉल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत बोल्ड हो गए. इसके बाद मैदान पर आए मनीष पांडे तीन डॉट बॉल खेल बैठे.

लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे ने 2 रन देकर स्ट्राइक धवन को लौटा दी. अब भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की ज़रूरत थी. आखिरी ओवर में एलेन की पहली गेंद पर धवन ने 2 रन बटौरे तो लगने लगा मैच आसान हो चला और अब तीन रन बनाने में भारत को दिक्कत नहीं होगी. दूसरी और तीसरी गेंद पर भी धवन और पांडे ने 1-1 रन ले लिया.

लेकिन इसके बाद ओवर की चौथी गेंद धवन ने खाली कर दी और पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए. यहां पर मैच भारत के हाथ में फंस गया. अब टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर एक रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे मनीष पांडे.

ओवर की आखिरी गेंद पर पांडे ने सीधा शॉट खेला जो कि गेंदबाज़ के हाथ से टकराया लेकिन कार्तिक और पांडे ने जल्दी से एक रन लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया. जैसे-तैसे ही सही लेकिन टीम इंडिया ने अंत में इस मैच को जीतकर सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम कर लिया.

भारत की जीत में शिखर धवन ने 62 गेंदों में 92 रनों का अहम योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए. वहीं पंत ने भी बेमिसाल पारी खेल 38 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों के साथ शानदार 58 रनों की पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget