एक्सप्लोरर

Ashes 3rd Test ENG vs AUS: स्मिथ के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की निगाहें वापसी पर

Ashes ENG vs AUS: पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में कल से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में टक्कर होगी.

पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में कल से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में टक्कर होगी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना अपने लिजेंड स्टीव स्मिथ के खेलने उतरेगी, जहां पर उसकी कोशिश सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी. आस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीता था जबकि वर्षा बाधित दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. मेहमान टीम अभी भी पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है. आस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ की कमी खलेगी. स्मिथ दूसरे टेस्ट मैच में जोफरा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे और फिर इसके बाद वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. स्मिथ अब तीसरे टेस्ट से भी बाहर हैं. स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशाने को टीम में शामिल किया गया था. लाबुशाने ने दूसरी पारी में अर्धशतक भी जमाया था. स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था और फिर उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार 92 रन बनाए थे. गेंदबाजी में टीम के पास पैट कमिंस, जोश हैजलवुड, पीटर सीडल और मिशेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं. ये गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में विपक्षी बल्लेबाज को मुसीबत में डाल सकते हैं. आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर पहले ही यह कह चुके हैं कि उनकी टीम 18 साल बाद इंग्लैंड में एशेज जीतने के लिए दृढसंकल्प है. दूसरी तरफ, मेजबान इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम की नजरें बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी आस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बनाने की होगी. हालांकि पिछले दो टेस्ट मैचों में टीम की सलामी जोड़ी का न चल पाना टीम के लिए चिंता की बात है. बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़कर फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं. ओपनर जैसन रॉय ने पिछली चार पारियों में केवल 40 रन बनाए हैं और इस मैच में हो सकता है कि उन्हें मध्यक्रम में उतारा जाए. मेजबान टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के ही अपनी 12 सदस्यीय टीम के साथ उतरेगी. गेंदबाजी में टीम एक बार फिर जोफरा आर्चर से आक्रामक गेंदबाजी की उम्मीद करेगी. इसके अलावा टीम के पास बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स जैसे गेंदबाज विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहेंगे. विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे आर्चर ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में घातक बाउंसर के दम पर पांच विकेट चटकाये थे. टीमें (संभावित): आस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, कैमरून बेनक्राफ्ट, मार्कस हैरिस, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सीडल, नाथन लॉयन, मैथ्यू वेड, जेम्स पैटिंसन, मार्नस लाबुशाने. इंग्लैंड: जोए रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जोए डेनले, जैक लीच, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; भुवनेश्वर की हुई वापसी
LIVE: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी; भुवनेश्वर की हुई वापसी
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget