एक्सप्लोरर

IND vs BAN: ये 3 बांग्लादेशी क्रिकेटर बनेंगे टीम इंडिया के लिए मुसीबत, 150 की रफ्तार वाले घातक गेंदबाज पर रहेगी नजर

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से अहम है.

IND vs BAN Test Series 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अगली चुनौती बांग्लादेश की है. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रही है. यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का हिस्सा है. बांग्लादेश ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में मात दी है और अब उसका लक्ष्य भारत को हराने का है. इस बीच जानिए कौन से 3 बांग्लादेशी क्रिकेटर टीम इंडिया के सामने मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

1. मुश्फिकुर रहीम

मुश्फिकुर रहीम साल 2005 से ही बांग्लादेश टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 191 रन की शानदार पारी खेली थी. वह शतकीय पारी उनका मनोबल बढ़ाने का काम कर रही होगी. रहीम भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 8 टेस्ट मैचों में 604 रन बनाए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि उन्हें भारत के खिलाफ रन बनाना पसंद है और इस बार भी वो गेंदबाजों के सामने मुश्किलें पेश कर सकते हैं.

2. नाहिद राना

21 वर्षीय तेज गेंदबाज नाहिद राना ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. मगर उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में तहलका मचा दिया था. उन्होंने निरंतर 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा बटोरी थी. वहीं दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने ना केवल पाक कप्तान शान मसूद बल्कि बाबर आजम को भी आउट किया. बढ़ी हुई गति के साथ बढ़ा हुआ आत्मविश्वास उन्हें एक बार फिर बढ़िया प्रदर्शन करने में मदद करेगा.

3. शाकिब अल हसन

बांग्लादेश टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ियो में से एक शाकिब अल हसन ना केवल गेंद बल्कि बैट से भी टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में शाकिब के नाम 4,543 रन हैं और वो 242 विकेट भी चटका चुके हैं. वहीं भारत के खिलाफ वो अब तक 8 मैचों में 376 रन और 21 विकेट ले चुके हैं. उनकी भारत के खिलाफ गेंदबाजी अधिक कारगर रही है और भारत की पिचों पर उनकी फिरकी लेती गेंद फिर से कहर ढा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Ishan Kishan: दिलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का ताबड़तोड़ शतक, अब टीम इंडिया में वापसी तय?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget