एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन 2019: कपिल देव ने किया विश्वकप 2019 में भारत-पाकिस्तान मैच का समर्थन

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना चाहिए.

शिखर सम्मेलन 2019: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि भारत को क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान का बहिष्कार करना चाहिए. इस मामले पर एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना चाहिए. जबकि उन्होंने साफ साफ ये भी कह दिया कि इस मसले पर किसी और तरह की सीरीज़ के लिए सरकार की पॉलिसी पर निर्भर रहना चाहिए.

टीम इंडिया के इस विश्व विजेता कप्तान ने कहा, 'विश्वकप में हमारे निजी रिश्ते नहीं है, वो एक इवेंट है. आप एक बड़े स्टेज पर पाकिस्तान के पीएम की वजह से उस कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं कर सकते. हर जगह जाने के लिए आप तैयार हैं. ऐसे में कभी ये नहीं पूछा जाता कि हमें नहीं करना चाहिए. आखिर क्यों क्रिकट पर ही ऐसा पूछा जाता है.'

कपिल ने कहा, 'इंटरनेशनल फोरम पर मैच हो सकते हैं क्योंकि इस स्तर पर अगर कोई मैच हो रहा है तो उसमें बहिष्कार नहीं करना चाहिए.' वहीं दूसरी तरफ कपिल ने साफ किया कि अंत में उनकी राय देश की राय है. कपिल बोले, 'मेरी खुद की इस मामले में कोई राय नहीं है, मेरी राय, देश की राय है. जो देश फैसला लेगा, मेरा भी वही फैसला होगा. कुछ लोग कह रहे हैं कि व्यापार बंद कर देना चाहिए. ये उन लोगों(सरकार) पर छोड़ना चाहिए जो इसका फैसले लेंगे.'

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए. कपिल ने कहा, 'ये आईसीसी पर है कि वो पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग कर दे. लेकिन मैं सिर्फ इतना ही सोच सकता हूं कि क्रिकेट आगे जाना चाहिए और बेहतर होना चाहिए.

वहीं जब शिखर सम्मेलन में उनसे बाकी क्रिकेटर्स से जुड़ा सवाल पूछा गया कि सचिन और गावस्कर ने विश्वकप में मैच खेलने का पक्ष लिया है. जबकि गांगुली और हरभजन ने विश्वकप में मैच खेलने का विरोध किया है. इस पर कपिल देव ने कहा, 'जब खिलाड़ी राजनीति की बात करते हैं तो वो अपनी सोच रखते हैं. मैं इतना समझदार नहीं हूं कि इतनी गंभीर समस्या को बड़ी आसानी से बता सकूं.'

कपिल ने साथ ही ये भी कहा कि इस वक्त देश को इमोशनल होने से ज्यादा उन लोगों पर ये फैसला छोड़ देना चाहिए जिन्हें इसके लिए पॉलिसी बनानी है. कपिल ने कहा, 'आज इमोशनल होने से ज्यादा इस पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए. पहले भी मुंबई ब्लास्ट के वक्त लोगों ने ज़ोर-ज़ोर से पाकिस्तान का विरोध किया. लेकिन मैं यही कहूंगा कि इसके खिलाफ पॉलिसी होनी चाहिए.'

कपिल देव ने कहा, 'पाकिस्तान का मामला बहुत संवेदनशील है, हम जैसे लोगों को इनफ्लुएंस नहीं करना चाहिए. कुछ चीज़ें हमें सरकार पर छोड़नी चाहिए, उनकी पॉलिसी पर सोचना चाहिए क्योंकि सरकार हम सबने बनाई है.'

लेकिन साथ ही कपिल देव ने ये भी कहा कि देश के सामने क्रिकेट एक छोटी सी चीज़ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
Women's T20 World Cup: ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget