एक्सप्लोरर

11 साल पहले वानखेड़े में गूंजा था 'सचिन, सचिन!', पूरे देश की आंखें हो गई थीं नम

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर एक न एक तो रिटायर होते ही, लेकिन फैंस हमेशा उन्हें टीम इंडिया में खेलते देखना चाहते थे. आज भी कई फैंस उनके आखिरी मैच को याद करते हैं. जब करोड़ों की आंखें नम हो गई थीं.

16th November Sachin Tendulkar On This Day: ठीक 11 साल पहले 16 नवंबर 2013 को वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में हमेशा ताजा रहेगा. इस दिन क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. यह वो दिन था जब पूरे देश की धड़कन सचिन के साथ थी और उनकी विदाई ने सभी को भावुक कर दिया था. फैंस सचिन के आखिरी मैच को खत्म होते नहीं देखना चाहते थे. आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टेस्ट मैच के रूप में खेला था.

16 नवंबर 2013 वानखेड़े का यादगार दिन
सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. मैदान में उतरते ही दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. सचिन को उनके साथियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया. जैसे ही सचिन ने अपनी आखिरी पारी खत्म की, स्टेडियम में एक ही आवाज गूंज रही थी - "सचिन, सचिन!" यह आवाज हर भारतीय के दिल की गहराई से आ रही थी.

सचिन की यादगार आखिरी पारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 14 नवंबर 2013 को शुरू हुआ था, जो 16 नवंबर 2013 को खत्म हुआ था. यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी इंटरनेशनल मैच था. जिसमें सचिन ने 118 गेंदों पर 62.71 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए थे. इसमें 12 चौके भी शामिल थे. स्टेडियम में मौजूद फैंस सचिन के हर रन और चौके पर खूब शोर मचा रहे थे.

सचिन की यादगार पारियां
सचिन तेंदुलकर सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि क्रिकेट का एक युग थे. उनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड हैं जैसे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन और शतक भी शामिल है. चाहे 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका पहला शतक हो, 1996-97 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी 169 रन की जुझारू पारी हो या पाकिस्तान के खिलाफ उनकी यादगार 136 रन की पारी - सचिन की हर पारी में क्रिकेट की आत्मा झलकती थी.

सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट आंकड़े
सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 200 टेस्ट मैचों में उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं. जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं. सचिन ने 463 वनडे मैच खेले हैं. इन 463 मैचों में उन्होंने 44.83 की स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए हैं. जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला है. इस एक टी20 मैच में उन्होंने 10 की औसत से सिर्फ 10 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:
IND vs SA: 15 साल पहले ही हो गई थी अगले धोनी की भविष्यवाणी, सैमसन के शतक के बाद शशि थरूर का ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो मिलेगी बड़ी सजा, क्रिकेट में नया नियम लागू, जान लीजिए क्या
जानबूझकर नो-बॉल फेंकी तो मिलेगी बड़ी सजा, क्रिकेट में नया नियम लागू, जान लीजिए क्या
धीमे स्ट्राइक-रेट पर उठ रहे सवाल, तिलक वर्मा बोले- मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं
धीमे स्ट्राइक-रेट पर उठ रहे सवाल, तिलक वर्मा बोले- मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘हैलो वैभव बेटा, हम इंडिया से आए हैं…’ जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी का बुजुर्ग फैन से मुलाकात ने जीता दिल
‘हैलो वैभव बेटा, हम इंडिया से आए हैं…’ जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी का बुजुर्ग फैन से मुलाकात ने जीता दिल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget