एक्सप्लोरर

क्रिकेट के चलते हम अपने जीवन को दांव पर नहीं लगा सकते, क्रिकेट इंतजार कर सकता है: हरभजन

शोएब अख्तर ने कहा था कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान को एक सीरीज खेलनी चाहिए. हरभजन ने कहा है कि इस समय क्रिकेट सबसे आखिरी चीज है.

नई दिल्ली: क्रिकेट चाहे बंद दरवाजे के बीच हो या खाली स्टेडियम में लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि भी किसी भी हालत में क्रिकेट खतरनाक है और ये हमारी जिंदगी से बड़ा नहीं है. बीसीसीआई ने गुरूवार को ये एलान किया था कि अगले आदेश तक आईपीएल को रद्द कर दिया गया है. अब हरभजन सिंह ने कहा है कि हमारी जिंदगी से बढ़कर क्रिकेट नहीं है.

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान को एक सीरीज खेलनी चाहिए. हरभजन ने कहा है कि इस समय क्रिकेट सबसे आखिरी चीज है.

हरभजन ने कहा, "इस समय मेरे दिमाग में क्रिकेट सबसे आखिरी की चीज है. मैं इसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं." उन्होंने कहा, "फंड जुटाने के और भी बहुत से तरीके हैं. जरूरी नहीं कि इसके लिए मैच खेला जाए. मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई भी क्रिकेट या खेल के बारे में सोच रहा होगा. यह काफी छोटी चीजें हैं. इस समय जिंदगी दाव पर है."

उन्होंने कहा, "हां क्रिकेट ने हमें काफी कुछ दिया है. मैं आज जो कुछ भी हूं वो क्रिकेट के कारण हूं. लेकिन यह समय क्रिकेट पर बात करने का नहीं है. हम लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं मैं इस समय इस पर बात करना पसंद करूंगा." इस बीमारी से जो माहौल बना है इसी के कारण इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के होने पर भी सवालिया निशान हैं.

इस पर हरभजन ने कहा, "एक आईपीएल और एक विश्व कप..अगर यह इस साल नहीं होते हैं तो इनसे क्या फर्क पड़ जाएगा? लेकिन अगर चीजें चलती रहीं तो हमारी जिंदगी खत्म हो जाएगी." ऑफ स्पिनर ने कहा, "हम हर चीज को हल्के में ले रहे हैं. लेकिन इस बीमारी ने हमें हर छोटी चीज के लिए शुक्रगुजार होना सिखाया है. अभी घर पर खाना बनता है तो सोचता हूं कि चलो खाना तो है. अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो आप अपने पैसे, कार, घर का क्या करने वाले हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
LIVE: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, जैकब-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद; मुश्किल में भारत
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget