एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के कहर का असर, एशियन कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता रद्द

स्वास्थ्य आयोग कोरोना वायरस के कारण बहुत चिंतित है और मेडिकल संस्थानों में कोरोना के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये हैं. इसी के चलते एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता को भी कैंसिल कर दिया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस के खतरे के कारण एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है. ये इस साल बिश्केक, किर्गिस्तान में होना वाला था. इस प्रतियोगिता में भारत के भी कई रेसलर भाग लेने वाले थे. कुछ दिनों के बाद अब इस प्रतियोगिता को कहीं और आयोजित किया जाएगा. बता दें कि इसी महीने ये कार्यक्रम होने वाला था.

कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर

शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण 44 और लोगों की मौत हो गई. जिसकी वजह से दुनिया में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,788 हो गई है. वहीं दुनिया में इस वायरस के कारण लगभग 83000 लोग संक्रमित हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) आयोग ने बताया कि सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का असर हुबेई प्रांत में हुआ है. जिसकी राजधानी वुहान से पिछले साल दिसम्बर से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था.

इसकी वजह से पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि हुबेई में अब भी इसका प्रकोप जारी है लेकिन चीन के बाकी शहरों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है. राहत की बात ये है कि चीन के 26 प्रांतों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में मंगलवार को कुल 406 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे. इनमें से सबसे अधिक हुबेई प्रांत में 401, शेडोंग में एक, शंघाई और हेबेई में भी एक-एक और सिचुआन में दो मामले सामने आए थे. इसकी पुष्टि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से हुई है.

चीन के अन्य हिस्सों से कुल पांच संक्रमण के मामले ही देखने को मिले

हुबेई प्रांत में वायरस का सबसे अधिक प्रकोप है. हुबेई के अलावा मंगलवार को चीन के अन्य हिस्सों से कुल पांच संक्रमण के मामले ही देखने को मिले हैं. यह संख्या पिछले दिनों के मुकाबले कम है. इससे पहले सोमवार को यह संख्या नौ थी. कोरोना वायरस के अफ्रीका तक पैर पसारने और वित्तीय बाजारों में गिरावट के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वायरस को वैश्विक जोखिम का आकलन करते हुए उच्चतम श्रेणी में रखा है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हिंसा: व्हाट्सएप पर रखने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, शिकायत के लिए जारी करेगी नंबर

दिल्ली में हिंसा पर सियासत गर्म, शांति संदेश के नाम कपिल मिश्रा का जंतर मंतर पर जमावड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget