एक्सप्लोरर

दिल्ली में हिंसा पर सियासत गर्म, शांति संदेश के नाम कपिल मिश्रा का जंतर मंतर पर जमावड़ा

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे शुरू होने से पहले कपिल मिश्रा के नफरत भरे भाषण देते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा दिल्ली हिंसा में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और शांति संदेश मार्च का जंतर-मंतर पर आयोजन किया. इस दौरान उनके समर्थक वहां मौजूद थे. समर्थक तिरंगा और तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में ताहिर हुसैन के खिलाफ लिखे बैनर लिए हुए थे. कार्यक्रम के मंच पर शहीद पुलिसकर्मी रतन लाल, आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा और एक अन्य शख्स विनोद की फोटो लगाई गई है.

दिल्ली हिंसा में मारे गए अधिकारी अंकित शर्मा के घर जाने को लेकर कपिल मिश्रा ने सवाल उठाए. केजरीवाल को टैग करते हुए उन्होंने कहा, ''दिल्ली से दूर, अखलाक के घर तुरंत दौड़कर जाने वाले केजरीवाल को मुख्यमंत्री निवास से सिर्फ 7 किमी दूर अंकित शर्मा के घर जाने का टाइम अभी तक नहीं मिला. अंकित के घर भी जाओ.''

'जंतर मंतर. आप सभी जरूर आइये'

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''आज सुबह 10:30 बजे. जंतर मंतर. आप सभी जरूर आइये.'' उन्होंने कहा था, ''दोस्तों, दिल्ली के दंगों में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए, उन्हें दुबारा खड़ा करने के लिए. आपकी मदद की जरूरत है. साथ दीजिए.''

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे शुरू होने से पहले कपिल मिश्रा के नफरत भरे भाषण देते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

हिंसा प्राभावित क्षेत्र

हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएम रंधावा ने बताया कि फॉरेसिंक टीम ने क्राइम सीन का दौरा किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग हो रही है. स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम सबूत इकट्ठे कर रही है. हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है. हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

दिल्ली हिंसा में मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खजूरी खास और भजनपुरा शामिल हैं.

शांति बहाली की कोशिश

हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस ने जनता को समझाने का काम शुरु कर दिया है. शांति बहाली की कोशिश में पुलिस जनता से संवाद कर रही है. कोशिश है कि जनता के मन में फैले डर को खत्म किया जा सके.

हिंसा वाले इलाकों में भारी सुरक्षाबल तैनात है. हालांकि 26 फरवरी की शाम के बाद से अबतक हिंसा की कोई खबर नहीं आई है. हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व जिले के खजुरी खास और दयालपुर इलाकों में भारी सुरक्षाबल तैनात हैं.

दिल्ली हिंसा: व्हाट्सएप पर रखने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, शिकायत के लिए जारी करेगी नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget