एक्सप्लोरर

CWG 2022: Dhoni के शहर की है इतिहास रचने वाले लॉन बाउल्स की यह खिलाड़ी, जानें जीत के बाद क्या कहा

Commonwealth Games 2022 India Lawn Bowls: भारत को लॉन बाउल्स के फाइनल में पहुंचाने वाली लवली चौबे ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Commonwealth Games 2022 India Lawn Bowls: महेंद्र सिंह धोनी ने रांची को दुनिया भर में पहचान दिलाई लेकिन उसी शहर की लवली की ख्वाहिश बस देश में नाम कमाने की है. लवली राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बाउल्स में भारत को पहला पदक दिलाने वाली टीम की सदस्य है. महिला फोर्स सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने इतिहास रच दिया है.

38 वर्ष की लवली झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल है जबकि रूपा भी रांची से है और खेल विभाग में कार्यरत है. पिंकी दिल्ली में डीपीएस आरके पुरम में खेल शिक्षक है जबकि नयनमोनी असम में एक किसान परिवार से है और राज्य के वन विभाग में कार्यरत है.

तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही लवली ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह ओलंपिक जितना बड़ा है क्योंकि लॉन बाउल्स ओलंपिक का हिस्सा नहीं है. हम चार साल पहले एक अंक से पदक से चूक गए थे लेकिन इस बार हम पूरी तैयारी से आये थे. उम्मीद है कि इस उपलब्धि से हमें पहचान मिलेगी.’’

लवली सौ मीटर की फर्राटा धाविका थी जबकि नयनमोनी भारोत्तोलक थी. दोनों को चोट के कारण लॉन बाउल्स में आना पड़ा. लवली ने कहा कि लॉन बाउल्स के लिए हरा मैदान और गेंद चाहिए लेकिन गेंद भारत में नहीं बनती बल्कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आयात होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके पदक के बाद हालात बदलेंगे.

रांची में अभ्यास के दौरान धोनी भी कभी कभार मैदान पर आते हैं और लवली का कहना है कि उन्हें लॉन बाउल्स के बारे में काफी जानकारी है. उन्होंने कहा, ‘‘धोनी सर रांची में हमारे कोच को जानते हैं और दो बार मैदान पर भी आये हैं. जब वह देवरी माता के मंदिर जाते हैं तो हमारे मैदान पर भी आते हैं. उन्होंने कहा था कि जब वह ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो लॉन बाउल्स खेलते हैं.’’

यह भी पढ़ें : Virat Kohli को Team India से कोई नहीं कर सकता है बाहर? इस भारतीय खिलाड़ी ने दी प्रतिक्रिया

Commonwealth Games 2022: भारतीय बॉक्सर मोहम्मद हुसामुद्दीन ने बांग्लादेश के सलीम को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget