एक्सप्लोरर

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ से पहले शांत पड़ा हुआ है बर्मिंघम शहर, स्थानीय लोगों में भी नजर नहीं आ रहा उत्साह

CWG 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने जा रहे हैं. खेलों के इस बड़े आयोजन में 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

Birmingham: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का आयोजन इंग्लैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम (Birmingham) में होने जा रहा है. ओपनिंग सेरेमनी में अब महज एक ही दिन बाकी रह गया है लेकिन इस शहर में  हलचल बेहद कम नजर आ रही है. स्थानीय लोगों में इस बड़े आयोजन को लेकर उत्साह न के बराबर है.

यहां के हीथ्रो एयरपोर्ट पर तो इन दिनों भीड़-भाड़ नजर आ रही है लेकिन सड़कें आम दिनों की तरह ही दिखाई दे रही हैं. कुछ पोस्टर्स और बिलबोर्ड्स देखकर यह तो लग जाता है कि कोई बड़ा इवेंट होने जा रहा है लेकिन इसके अलावा सबकुछ सामान्य है. 

बर्मिंघम में 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट इकट्ठे हो चुके हैं. खेलगांव में तैयारी अपनी जगह चल रही है. बाहरी लोगों का भी आना-जाना जारी है लेकिन स्थानीय लोग अपनी रोजाना की दिनचर्या में व्यस्त हैं. लंदन से बर्मिंघम की ट्रेन में सवार एसेक्स के एक निवासी बताते हैं, 'एक-दो साल पहले जब कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजनकर्ता वॉलेंटियर्स खोज रहे थे तब मैंने इसके बारे में पढ़ा था लेकिन इसके बाद मुझे इन खेलों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता.' लंदन में रह रहे एक स्कॉटिश शख्स बताते हैं, 'मुझे तो यह तक नहीं पता कि यह गेम्स कब और कहां हो रहे हैं'

इन सब के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के ऑर्गनाइजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में यहां खूब दर्शक आने वाले हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स के अलग-अलग इवेंट्स देखने के लिए अब तक 12 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. यह भी कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे इवेंट आगे बढ़ा, वैसे-वैसे शहर में इसका क्रेज भी बढ़ता जाएगा.

यह भी पढ़ें..

स्टोक्स के बाद Hardik Pandya लेंगे संन्यास? रवि शास्त्री ने बताया कब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे भारतीय ऑलराउंडर

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे Virat Kohli के टारगेट पर हैं ये दो बड़े टूर्नामेंट, जीतने के लिए कुछ भी करने को हैं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
4,4,4,4,4,4... राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने काटा गदर, पिता की तरह दिखाया क्लास, जीत गई टीम; देखें वीडियो
4,4,4,4,4,4... राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने काटा गदर, पिता की तरह दिखाया क्लास, जीत गई टीम
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget