एक्सप्लोरर

COA ने संचालन समिति के लिए कपिल देव की सिफारिश की

COA ने संचालन समिति के लिए कपिल देव की सिफारिश की
नई दिल्ली: प्रशासकों की समिति ने लोढ़ा समिति के सुझावों के अनुरूप खिलाड़ियों के संघ के गठन में मदद के लिए चार सदस्यीय संचालन समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम का दिया है.  कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़, भरत रेड्डी और जी. के. पिल्लई को शामिल करने की सिफारिश की है सीओए ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च अदालत में पेश की, जिसमें उसने अपनी इस सिफारिश को रखा है. अपनी रिपोर्ट में सीओए ने कहा है, "अदालत संचालन समिति के लिए जी. के. पिल्लई, कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और भरत रेड्डी के नामों पर विचार करे". सीओए ने अदालत से कहा कि वह रामचंद्र गुहा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए पद पर किसी की नियुक्ति करे. सीओए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "प्रशासकों की समिति के एक सदस्य रामचंद्र गुहा ने हाल ही में अपना इस्तीफा सौंपा है समिति के एक और सदस्य विक्रम लीमये ने अपील दायर करते हुए काम न कर पाने के कारणों का उल्लेख किया है इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासकों की समिति में रिक्त हुई जगह को भरने की जरूरत है". सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित सीओए ने अदालत में कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया संविधान सितंबर से पहले अस्तित्व में आ जाना चाहिए इसी दौरान बोर्ड की वार्षिक आम बैठक और बोर्ड के चुनाव होने हैं. सीओए ने कहा, "बीसीसीई के मौजूदा संविधान के अनुसार एजीएम में हर तीन साल के बाद बोर्ड के चुनाव होते हैं सीओए को बताया गया है कि बीसीसीआई की एजीएम आमतौर हर साल सिंतबर के महीने में होती है और आने वाले सितंबर में बीसीसीआई अधिकारियों के चुनाव भी होने हैं. इन परिस्थितियों में इस बात को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बीसीसीआई का नया संविधान सितंबर से पहले लागू किया जाए ताकि इसी के अनुसार एजीएम और चुनाव कराए जाएं". अदालत में सीओए द्वारा दाखिल रिपोर्ट के मुताबिक, "सीओए अदालत से आग्रह करता है कि (भारतीय संविधान के अनुच्छेद 142 के आधार पर) सीओए के बीसीसीआई के नए सविंधान को बनाने, लोकपाल की नियुक्ति, लोकपाल को आगामी सितंबर में होने वाली एजीएम की फिर से नियुक्ति और खिलाड़ियों के संघ के गठन के लिए फिर से संचालन समिति गठित करने की इजाजत दी जाए". सीओए ने साथ ही ऑडिट रिपोर्ट की जांच के लिए एक नई समिति गठित करने की भी मांग की है. सीओए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "सीओए का मानना है कि शीर्ष अदालत के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उप-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा जांच संबंधित मामलों में अच्छा अनुभव रखने के वाले किसी शख्स वाली तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन करना चाहिए, जो ऑडिट रिपोर्ट तैयार वाली कंपनी के साथ बैठकर रिपोर्ट की जांच करेगी" सोओए ने कहा, "ऑडिट रिपोर्ट में संबद्ध सदस्यों या राज्य संघों द्वारा की किसी तरह की गड़बड़ियों का संकेत मिलने पर उनके खिलाफ एक फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया जाए और गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget