एक्सप्लोरर

2016 के 'नक्शे कदम' पर चल चैंपियन बनने की तरफ बढ़ रही है SRH!

2016 के 'नक्शे कदम' पर चल चैंपियन बनने की तरफ बढ़ रही है SRH!
नई दिल्ली/बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न के इलिमिनेटर में आज मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. हालांकि जो टीम यह मैच जीतेगी उसे फाइनल में जाने के लिए एक और बाधा पार करनी होगी. इस मैच की विजेता को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम मुंबई इंडियंस से क्वालीफायर-2 में खेलना होगा और जो टीम क्वालीफायर-2 जीतेगी वह 21 मई को फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता से भिड़ेगी. क्या पिछले साल की कामयाबी दोहरा पाएगी हैदराबाद की टीम? पिछले साल भी सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम कुछ ऐसा ही कर चैंपियन बनी थी. साल 2016 में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर रहकर प्लेऑफ्स में जगह बना पाई थी और फिर क्वालीफायर 2 जीतते हुए फाइनल में चैंपियन बन गई थी. इस बार भी हैदराबाद की टीम तीसरे पायदान पर है. पिछले साल भी चौथे पायदान की टीम कोलकाता के साथ हैदराबाद ने एलिमिनेटर में पहली भिड़त की थी. इस बार भी हैदराबाद की कड़ी टक्कर कोलकाता के साथ ही है. कोलकाता की टीम पिछले साल की तरह ही इस बार भी चौथे पायदान पर है और उसे एलिमिनेटर में आज हैदराबाद से भिड़ना है. आपको एक बार फिर याद दिला दें कि सनराइज़र्स हैदराबाद आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है. पिछले साल पहले एलिमिनेटर में कोलकाता को, उसके बाद क्वालीफायर 2 में गुजरात लायंस को और फाइनल में आरसीबी को हराकर हैदराबाद ने इतिहास रच दिया था.  इस बार भी हैदराबाद के फैंस को उनसे ऐसी ही उम्मीद है. पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर राइज़िग पुणे सुपरजाएंट की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. वहीं हैदराबाद को अगर पिछले साल का करिश्मा दोहराना है तो आज पहले कोलकाता से जीतना होगा. अगर ऐसा होता है तो फिर क्वालीफायर 2 में उसे मुंबई से जीतना होगा और अंत में फाइनल में पुणे के खिलाफ जलवा कायम रखना होगा. तब जाकर हैदराबाद की टीम इस सत्र में फिर से अपना जलवा दिखा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget