एक्सप्लोरर

On This Day: जब कपिल देव ने 9 विकेट लेकर तोड़ी कैरेबियाई बल्लेबाजी की कमर, 37 साल बाद भी ये रिकॉर्ड कायम

कपिल देव ने टेस्ट करियर में 134 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए हैं. वह एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए और 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं.

1983 का साल भारतीय क्रिकेट टीम और कपिलदेव के लिए ऐतिहासिक रहा है. इस साल टीम इंडिया ने कपिलदेव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. दूसरी ओर इस साल कपिलदेव ने वर्ल्ड कप में 175 रनों की पारी खेलने के अलावा गेंदबाजी में भी अपने जलवे दिखाए. 1983 में तत्कालीन भारतीय कप्तान ने 18 टेस्ट मैचों में 72 विकेट लिए थे. अहमदाबाद टेस्ट में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दस विकेट लेने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए.

एक पारी में नौ विकेट लेने वाला एकलौता कप्तान

कपिल देव ने एक पारी में नौ विकेट लेने का कमाल उस समय की सबसे खतरनाक टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर किया था. 16 नवंबर 1983 को कपिलदेव ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 30.3 ओवर में सिर्फ 83 रन देकर नौ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस पारी में वह सिर्फ कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेंस का विकेट नहीं ले पाए, उनको भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह सिंधू ने आउट किया.

हालांकि इसके बावजूद कपिलदेव का एक रिकार्ड पिछले 37 साल से कायम हैं. वह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में नौ विकेट झटके हैं. कपिल देव ने टेस्ट करियर में 134 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए हैं. वह एक मात्र खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बनाए और 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं.

कपिल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद हारा भारत

कपिल देव के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को इस मैच में 138 रनों से हार मिली. अहमदबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 281 रन पर सिमट गई. जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 241 रन बना पाई. दूसरी पारी में कपिल ने कहर बरपाया और कैरेबियन टीम सिर्फ 201 रन पर ऑलआउट हो गई. जीत के लिए टीम इंडिया को 242 रनों का लक्ष्य मिला. हालांकि भारत की पूरी पारी सिर्फ 103 रनों पर ढेर हो गई.

सौमित्र चटर्जी को क्रिकेट से था बेहद प्यार, ईडन गार्डन में नहीं छोड़ा कभी कोई टेस्ट मैच

Ind vs AUS 2020: टीम इंडिया के साथ टी नटराजन ने शुरू की प्रैक्टिस, BCCI ने कहा-सपना सच होने जैसा पल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget