एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का खुलासा, बोले- 22 बार करा चुका हूं कोरोना टेस्ट

गांगुली मध्य सितंबर से नवंबर के शुरू में संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन में व्यस्त थे.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को खुलासा किया कि महामारी के बीच अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिये उन्होंने पिछले साढ़े चार महीनों में लगभग 22 कोविड-19 जांच करायी हैं. गांगुली मध्य सितंबर से नवंबर के शुरू में संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन में व्यस्त थे.

गांगुली ने एक वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में ‘लिविंगार्ड एजी’ के ब्रांड दूत के तौर पर कहा, ‘‘मैं आपको बताऊं कि पिछले साढ़े चार महीनों में मैंने 22 बार कोविड-19 जांच करायी है और एक बार भी पॉजिटिव नहीं आया. मेरे आस पास के लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे, इसलिये शायद मुझे कोविड-19 परीक्षण कराने पड़े. ’’

उन्होंने कहा कि मैंने दुबई की यात्रा की. शुरू में मैं काफी चिंतित था, खुद के लिये नहीं, बल्कि समुदाय के लिये, आप किसी को संक्रमित नहीं करना चाहते.

बोर्ड अध्यक्ष ने राष्ट्रीय टीम के बहुप्रतिक्षित आस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में भी बात की जिसने सिडनी में मंगलवार को अपना पृथकवास पूरा कर लिया है. भारत दौरे की शुरूआत 27 नवंबर को सिडनी क्रिकेट मैदान में पहले वनडे के साथ करेगा.

बीसीसीआई प्रमुख ने कहा, ‘‘खिलाड़ी फिट हैं और ठीक हैं, साथ ही आस्ट्रेलिया में कोविड-19 मामलों की संख्या भी ज्यादा नहीं है, जहां सीमायें भी कुछ समय के लिये बंद कर दी गयी थीं. फिर भी वे अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर काफी ज्यादा सख्त हैं, आपको 14 दिन के कड़े पृथकवास में रहना पड़ता है इसलिये लड़के अब मैदान पर उतरने के लिये तैयार हैं. ’’

गांगुली ने साथ ही कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बीसीसीआई टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सफल आयोजन किया और उन्हें उम्मीद है कि अगले सत्र में इसका आयोजन भारत में ही होगा. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल का आयोजन इस साल यूएई में कराया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘बायो-बबल में करीब 400 लोग थे, सभी के सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिये ढाई महीनों के अंदर 30-40 हजार परीक्षण कराये गये. ’’उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का टूर्नामेंट है. लोग आईपीएल की सफलता के बारे में बात करते, मैंने उन सभी को कहा कि यह देखने के लिये आपको भारत में होना चाहिए कि भारत के लिये आईपीएल क्या है. ’’

देश में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट की बहाली की बात करते हुए गांगुली ने कहा, ‘‘हमारा घरेलू सत्र बहुत जल्द शुरू होगा. इंग्लैंड चार टेस्ट मैचों, तीन वनडे और पांच टी20 के लिये भारत का दौरा कर रहा है. द्विपक्षीय श्रृंखला का आयोजन करना आसान होता है क्योंकि लोगों की संख्या कम होती है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब यह आठ टीमों, नौ टीमों और 10 टीमों के बीच होता है तो यह और अधिक मुश्किल हो जाता है. हमें परिस्थितियों का आकलन करना होता है क्योंकि काफी लोग दूसरी ‘वेव’ के बारे में बात रहे हैं. ’’

गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने सुना कि मुंबई और दिल्ली में संख्या बढ़ी है, इसलिये हमें थोड़ा सतर्क रहना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि सबकुछ क्रम में रहे, इसलिये हम इस पर नजर रखेंगे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget