एक्सप्लोरर

आईपीएल-11: बैंगलोर ने खोला जीत का खाता, पंजाब को दी मात

अब्राहम डिविलियर्स (57) और क्विंटन डी कॉक (45) की बेहतरीन पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपना जीत का खाता खोला है.

बेंगलुरू: अब्राहम डिविलियर्स (57) और क्विंटन डी कॉक (45) की बेहतरीन पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में अपना जीत का खाता खोला है. RCB ने रोचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से मात दी.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बेंगलोर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे RCB ने तीन गेंद बाकी रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया.

डिविलियर्स ने अहम समय पर 40 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. इसमें मनदीप सिंह ने उनका बखूबी साथ दिया. मनदीप ने एक छोर संभाले रखते हुए 19 गेंदों में एक चौके की मदद से 22 रन बनाए.

अक्षर पटेल ने RCB को अच्छी शुरुआत से वंचित रखा. उन्होंने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक ब्रेंडन मैक्कलम को मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया. एक रन के कुल स्कोर पर आउट होने वाले मैक्कलम खाता भी नहीं खोल पाए.

विराट कोहली ने 16 गेंदों में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए, लेकिन 33 के कुल स्कोर पर वह रहमान की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए. दूसरे छोर पर डी कॉक लगातार स्कोर बोर्ड चला रहे थे. डी कॉक अर्धशतक से पांच रन दूर थे तभी पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर दिया. उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया.

युवा बल्लेबाज सरफराज ने एक बार फिर निराश किया. वह अश्विन की गेंद पर स्लिप पर करुण नायर के हाथों लपके गए. दूसरे छोर पर खड़े डिविलियर्स पंजाब की मुसीबत बने हुए थे.

मुकाबला रोचक होता जा रहा था और इसी बीच डिविलियर्स ने मुजीब द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में दो शानदार छक्के जड़े. इस ओवर में मनदीप ने एक चौका मारा. मुजीब ने इस ओवर में कुल 19 रन लुटाए. डिविलियर्स हालांकि 19वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट लिए. इसी ओवर में मनदीप भी रन आउट हो गए.

वॉशिंगटन सुंदर ने (नाबाद 9) ने आखिरी ओवर में दो चौके मारे अपनी टीम को जीत दिलाई.

इसस पहले RCB के कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सकी और 19.2 ओवरों में सिर्फ 155 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

पंजाब को इस स्कोर तक रोकने में तीन विकेट लेने वाले मेजबान टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव का अहम योगदान रहा. उन्होंने चार रनों के भीतर मेहमान टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उसे बैकफुट पर धकेल किया जिससे वो कभी वापस नहीं आ पाई.

बेंगलोर के लिए उमेश के अलावा क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजोरोलिया, सुंदर को दो-दो विकेट मिले. युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली.

मयंक अग्रवाल (15) और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में ही 32 रन जोड़ लिए थे. चार रनों के भीतर तीन विकेट गिर जाने से पंजाब की पारी लड़खड़ा गई.

पहला विकेट मयंक के रूप में गिरा जिन्हें उमेश यादव ने विकेट के पीछे डी कॉक के हाथों कैच कराया. अगली गेंद पर एरॉन फिंच उमेश की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. युवराज सिंह ने चार गेंदों में सिर्फ एक चौका मारा और उमेश की गेंद पर बोल्ड हो गए.

दूसरे छोरे पर राहुल टिके थे. उन्हें करूण नायर का साथ मिला. दोनों ने टीम का स्कोर 94 पहुंचा दिया. राहुल तेजी से रन बना रहे थे, नायर उन्हें स्ट्राइक दे रहे थे. इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 58 रनों की साझेदारी का अंत सुंदर ने राहुल को बोल्ड कर किया. राहुल ने 30 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाए.

छह रन बाद नायर को खेजोरोलिया ने अपना शिकार बनाया. मार्कस स्टोइनस (11) को वॉशिंगटन सुंदर ने टिकने नहीं दिया और 110 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा. खेजोरोलिया ने अक्षर पटेल (2) को 122 के कुल स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

अश्विन ने अंत में 21 गेंदों में 33 रनों की पारी खेल पंजाब को 150 के पार पहुंचाया. वह 153 के कुल स्कोर पर चहल की गेंद पर आउट हुए. मुजीब उर रहमान के रूप में पंजाब ने अपना आखिरी विकेट खोया. रहमान खाता भी नहीं खोल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हम टॉप-4 के लायक नहीं’… हार के बाद कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, टीम को सुनाई खरी-खोटी
हम टॉप-4 के लायक नहीं’… हार के बाद कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, टीम को सुनाई खरी-खोटी
RCB Vs PBKs IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह
RCB Vs PBKs IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Mushfiqur Rahim Comeback: ‘अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं’, वनडे वापसी पर मुशफिकुर रहीम का बड़ा बयान
Mushfiqur Rahim Comeback: ‘अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं’, वनडे वापसी पर मुशफिकुर रहीम का बड़ा बयान

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
National Overseas Scholarship 2026-27: विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
Embed widget