एक्सप्लोरर

आस्ट्रेलियाई ओपन: राफेल नडाल को हराकर रोजर फेडरर ने जीता 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब

मेलबर्न: स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है. फेडरर ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर मेलबर्न में पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की. फेडरर ने पांच साल के अंतराल के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है. अंतिम बार उन्होंने 2012 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था. फेडरर ने इससे पहले 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था. साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में आज टेनिस जगत के दो दिग्गज स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर लंबे अरसे के बाद एकदूसरे के सामने थे और फेडरर ने एक बार फिर से खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर दिया. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस जगत में इस मुकाबले को ड्रीम फाइनल की तरह देखा गया और सभी खेल प्रेमियों की नज़रें इस पर जमीं थी. ऐसा नहीं है कि यह दोनों पहली बारी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ हों. खास यह है कि हालिया दौर में चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर किसी को नहीं लग रहा था कि फाइनल में इन दोनों का सामना होगा. इसी कारण नंबर-1 की कुर्सी पर रह चुके इन दोनों की रैंकिंग में गिरावट भी देखी गई थी. नडाल इस समय एटीपी रैकिंग में नौवें स्थान पर हैं. वहीं फेडरर 17वें स्थान पर हैं. अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद अब रोजर फेडरर के करियर पर विराम की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
IND VS ENG: आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा T20, कहां देखें LIVE
आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20, कहां देखें लाइव
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget