एक्सप्लोरर

2023 विश्व कप के लिए अभी से रणनीति बना रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत को करना है मेज़बानी

कोरोना वायरस की महामारी के बीच सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच 2023 विश्व कप के लिए रणनीति बना रहे हैं. बता दें कि इस विश्व कप की मेज़बानी भारत को करना है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के कारण मार्च से इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान एरॉन फिंच भले ही इस संक्रमण के कारण क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन फिर भी वह लगातार इस खेल के बारे में सोच रहे हैं. फिंच ने खुद बताया कि उन्होंने अभी से भारत में खेले जाने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. आइये जानें विश्व कप को लेकर फिंच ने क्या कुछ कहा. मैं क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हूं- फिंच  ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर कैप्टन फिंच को लगता है कि यह समय एशियाई कंडीशंस की तैयारी के लिए बेहतर है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सन रेडियो से बातचीत में कहा, 'मैं क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हूं. इसलिए लगातार इस खेल के बारे में ही सोचता रहता हूं. कप्तान होने की वजह से मैं आगामी टी-20 विश्व कप और भारत में होने वाले 2023 विश्व कप के बारे में सोच रहा हूं.' भारत में हम दो स्पिनर को खिलाएंगे- फिंच  33 साल के फिंच ने आगे कहा कि हम इन टूर्नामेंट में जीत हासिल करने की योजना बना रहे हैं. हम इन तीनों टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने की योजना बना रहे हैं. भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप को लेकर फिंच ने कहा, '2023 विश्व कप से पहले हमें काफी काम करने की ज़रूरत है. हम इसके लिए विस्तृत योजना बना रहे हैं. हम रणनीति बना रहे हैं कि भारतीय कंडीशंस के हिसाब से क्या टीम बेहतर होगी और कैसे हम विश्व कप जीत सकते हैं.' उन्होंने इसको लेकर आगे कहा कि भारत में हम दो स्पिनर खिलाएंगे. हम टीम संयोजन के बारे में अभी से सोच रहे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है. हालांकि, 2019 विश्व कप में फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल तक का ही सफर तय कर सकी थी. यह भी पढ़ें-  वीवीएस लक्ष्मण बोले- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण कोरोना काल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज लिटमस टेस्ट होगी- शॉन पोलॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget