एक्सप्लोरर

वीवीएस लक्ष्मण बोले- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम को तीनों फॉर्मेट में सफल होना है तो BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और NCA प्रमुख राहुल द्रविड़ की जोड़ी का बना रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है.

मुंबई: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख राहुल द्रविड़ की जोड़ी भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में काफी अहम होगी. लक्ष्मण ने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम को सभी फॉर्मेट में सफल होना है तो गांगुली और द्रविड़ की जोड़ी का बना रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है. लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, 'यह बहुत अच्छा है. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ के बीच साझेदारी.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर भारतीय टीम सभी फॉर्मेट में सफल होना चाहती है, तो यह साझेदारी हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि हर कोई महत्वपूर्ण है, टीम के कप्तान, एनसीए प्रमुख और बीसीसीआई अध्यक्ष.' एकसाथ टेस्ट क्रिकेट में गांगुली औ र द्रविड़ ने किया था डेब्यू भारत के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली और भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ ने 20 जून 1996 को एकसाथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में गांगुली ने जहां शतक जड़ा था, वहीं द्रविड़ शतक बनाने से सिर्फ पांच रन दूर रह गए थे. गांगुली ने डेब्यू टेस्ट में 301 गेंदों पर 131 रन की शतकीय पारी खेली थी, इसमें उन्होंने 20 चौके लगाए थे. दूसरी तरफ द्रविड़ ने अपनी पारी में 267 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने छह चौकों के साथ 95 रन बनाए थे. हाल ही में डेब्यू टेस्ट को गांगुली ने किया था याद  हाल ही में गांगुली ने उस मैच को याद करते हुए कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो मेरा प्रदर्शन भी ठीक था. द्रविड़ जिस समय बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय मैं 70 रन बना चुका था." गांगुली ने आगे कहा था, "मुझे अभी भी याद है कि मैंने प्वाइंट पर कवर ड्राइव लगाकर अपना शतक पूरा किया था और वह दूसरे छोर पर थे. मैंने 131 रन बनाए और चायकाल के एक घंटे बाद मैं आउट हो गया था, लेकिन उन्होंने अपनी पारी को जारी रखा." पूर्व कप्तान ने कहा था, "जब अगली सुबह वह बल्लेबाजी करने आए तो वह 95 रन बना चुके थे और मैं लॉर्डस की बालकनी में इस उम्मीद के साथ खड़ा था कि द्रविड़ शतक बनाएंगे." यह भी पढ़ें-  PCB मेडिकल स्टाफ नहीं उठा रहा है खिलाड़ियों का फोन, पूर्व कप्तान ने बोर्ड को लगाई लताड़ 9 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी पाकिस्तान टीम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget