एक्सप्लोरर

Australia vs India 4th Test: जानिए क्यों ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक लगाने के बावजूद निराश हैं मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन ने कहा, ‘‘किसी भी टेस्ट शतक में यह मायने नहीं रखता कि किस टीम और कैसे विपक्ष के खिलाफ बनाया गया है, आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप शतक बना रहे हैं लेकिन मेरे लिये यह आज निराशाजनक रहा कि मैं बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका.’’

Australia vs India 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन भारत के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के पहली दिन अनुशासित गेंदबाजी के सामने करियर की पांचवीं शतकीय पारी को और बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने पर निराश हैं. लाबुशेन ने 204 गेंद में 108 रन बनाये, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में पांच विकेट पर 274 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

इस 26 साल के बल्लेबाज का मानना है कि उसे और रन बनाने चाहिये थे. मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लाबुशेन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अपनी पारी को जारी रखने और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहने पर मैं निराश हूं. इससे हमारी टीम बेहतर स्थिति में होती.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘किसी भी टेस्ट शतक में यह मायने नहीं रखता कि किस टीम और कैसे विपक्ष के खिलाफ बनाया गया है, आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप शतक बना रहे हैं लेकिन मेरे लिये यह आज निराशाजनक रहा कि मैं बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका.’’

लाबुशेन भारत की अनुशासित गेंदबाजी की तारीफ की, जिसने उनकी पारी की शुरूआत में रन बनाने के मौके नहीं दिये. उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत अनुशासित है, यह मायने नहीं रखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है. वे रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं और आज भी हमने उनकी गेंदबाजी आक्रमण के साथ यही देखा.’’

लाबुशेन ने आगे कहा कि उनकी योजना गेंदबाजों को थका कर रन बनाने के मौके तलाशने की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि जब आप बेहतर टीम के खिलाफ खेलते हैं तो यह मायने नहीं रखता था कौन टीम में आ रहा है, उस टीम का हर खिलाड़ी अनुशासित होता है. उन्हें आपनी भूमिका के बारे में पता होता है और आप जानते है कि वे बहुत कुशल गेंदबाज हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरूआत में अनुशासन के बारे में था. खासकर पहले और दूसरे सत्र की शुरूआत में यह सुनिश्चित करना था कि आप पिच की गति के अनुसार ढल सके. ऐसे में गेंदबाजों के थोड़ा थकने के बाद आप फायदा उठा सकते हैं.’’

लाबुशेन ने कहा कि भारतीय टीम ने मैच में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया, जो नवदीप सैनी के चोटिल होने से सही साबित हुआ. उन्होंने विवादों का सामना कर रहे स्टीव स्मिथ का बचाव करते हुए कहा कि ऋषभ पंत की क्रीज से छेड़छाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी का इस बल्लेबाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘उस मामले से वह जरा भी चिंतित नहीं है. वह गेंद और रन बनाने पर ध्यान लगा रहे थे.’’

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई बदसलूकी, सिराज और सुंदर को दर्शकों ने कहे अपशब्द, देखें वीडियो
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget