एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क का मुकाबला 1-1 से हुआ ड्रॉ

दूसरे हाफ की शुरुआत तक दोनों टीमों के बीच फुटबाल के लिए खींचा तानी चलती रही. एक-दूसरे की फारवर्ड लाइन तक पहुंचने के बाद दोनों ही टीमों खिलाड़ी एक-दूसरे से फुटबाल छीनकर किसी प्रकार का अवसर नहीं दे रहे थे.

फीफा वर्ल्ड कप में डेनमार्क और आस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप-सी का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. आस्ट्रेलिया के पास अब अंतिम ग्रुप मैच जीतकर नॉक आउट में कदम रखने का मौका बना हुआ है. इस मैच में डेनमार्क के लिए क्रिस्टियन एरिकसन ने गोल किया, वहीं आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिले जेडिनाक ने पेनाल्टी पर गोल किया. डेनमार्क के खाते में चार अंक हैं. उसने अपना पहला मैच पेरू के खिलाफ 1-0 से जीता था.

मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा बनाए रखते हुए डेनमार्क ने सातवें मिनट में गोल कर खाता खोला. निकोलाई जोर्गेनसन ने फारवर्ड लाइन में घुसकर इसे क्रिस्टियन एरिकसन को पास कर दिया. एरिकसन ने बाईं ओर से शॉट मारकर इसे आस्ट्रेलिया के गोल पोस्ट पर पहुंचाया. यह एरिकसन की ओर से डेनमार्क के लिए खेले गए 20वें मैच का 17वां गोल था.

डेनमार्क का डिफेंस रहा शानदार

आस्ट्रेलिया को इस बीच फ्री किक पर गोल करने के तीन मौके मिले, लेकिन वह एक भी मौके को भुना पाने में असफल रहा. उसके लिए डेनमार्क के डिफेंस को भेदना मुश्किल साबित हो रहा था.

डेनमार्क के लिए 20वें मिनट में पिओने सिस्टो ने 32 यार्ड के बाहर से लंबा शॉट मारकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन आस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैथ्यू रेयान से इसे सेव कर दिया. अगले दो मिनट में एक बार फिर टीम आस्ट्रेलिया के गोल पोस्ट तक पहुंची और जोर्गेनसन ने छह यार्ड से हेडर शॉट के जरिए गोल करना चाहा, लेकिन गेंद नेट के किनारे से होकर बाहर चली गई.

आस्ट्रेलिया को 34वें मिनट में चौथा कॉर्नर मिला था. इस पर गोल दागने की कोशिश कर रही टीम के खिलाड़ी को डेनमार्क के युसुफ यूरेरी ने धक्का दिया. इस पर वीएआर लेने पर आस्ट्रेलिया को पेनाल्टी पर गोल करने का शानदार अवसर मिला और कप्तान मिले जेडिनाक ने गोल कर टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

अपने पहले मैच में पेरू को 1-0 से हराने वाली डेनमार्क दबाव में आ गई थी. 40वें मिनट में उसे कॉर्नर मिला. एरिकसन ने शॉट मारकर इसे अपने खिलाड़ियों की तरफ पास किया, लेकिन गोलकीपर रेयान ने इसे सेव कर डेनमार्क को बढ़त नहीं लेने दी. ऐसे में पहले हाफ के समापन तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं.

दूसरे मैच में नहीं हुआ कोई गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत तक दोनों टीमों के बीच फुटबाल के लिए खींचा तानी चलती रही. एक-दूसरे की फारवर्ड लाइन तक पहुंचने के बाद दोनों ही टीमों खिलाड़ी एक-दूसरे से फुटबाल छीनकर किसी प्रकार का अवसर नहीं दे रहे थे.

डेनमार्क के खिलाड़ी सिस्टो ने 72वें मिनट में एक बार फिर उसी 32 यार्ड के बाहर से सीधा शॉट मारा, जो आस्ट्रेलिया के नेट की बाईं ओर से बेहद करीबी से बाहर चला गया. इस दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंड्रयू नबाउट को कंधे पर चोट लगी, जिसके कारण वह मैदान से बाहर हो गए. उनके स्थान पर टॉमी जुरिक मैदान पर आए.

आस्ट्रेलिया की टीम को 87वें मिनट में गोल करने के दो शानदार अवसर मिले, लेकिन डेनमार्क के गोलकीपर केस्पर ने इन दोनों कोशिशों को शानदार तरीके से असफल कर दिया. इस प्रकार 90 मिनट के निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा. इसके बाद दोनों टीमों को तीन मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. इस अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और इस कारण दोनों टीमों के बीच यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget