एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने किया साफ, भारत के खिलाफ यह खिलाड़ी बनेगा वार्नर का पार्टनर

इंडिया के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं. कप्तान पेन ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है.

17 दिसंबर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी चर्चा है. डेविड वार्नर का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है, जबकि उनके पार्टनर के तौर पर बर्न्स के अलावा युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की का नाम सामने आ रहा है. टीम के कप्तान पेन ने हालांकि बर्न्स को ही शुरुआत में मौका देने की इच्छा जाहिर की है.

जो बर्न्स इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जबकि विल पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में लगातार दो दोहरे शतक समेत काफी रन बनाए हैं. लेकिन बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद विल पुकोवस्की को अभी टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

पेन ने दिए संकेत

पेन ने संकेत दिया कि डेविड वार्नर के साथ बर्न्स ही पारी की शुरूआत कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ''बर्न्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था. उसकी और वार्नर की साझेदारी टीम के लिये जरूरी है. उन्होंने पिछले साल हमें अच्छी शुरूआत दिलाई. बर्न्स फार्म में नहीं है लेकिन हमें पता है कि वह कितना उपयोगी है. उसका टेस्ट क्रिकेट में औसत 40 के करीब है और मैं चाहता हूं कि वह पारी की शुरूआत करें.''

कई दिग्गज खिलाड़ी बर्न्स की बजाए पुकोवस्की को टीम में मौका देने की वकालत कर चुके हैं. पूर्व कप्तान मार्क टेलर, इयान चैपल, माइकल क्लार्क और किम ह्यूज समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने एडीलेड ओवल पर पुकोवस्की को उतारने की हिमायत की है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, विलियमसन, बोल्ट को इसलिए नहीं मिली जगह

पूजा करने के लिए कोलकाता पहुंचे थे शाकिब अल हसन, फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget