एक्सप्लोरर

Cincinnati 2020: गर्दन में दर्द के बावजूद जोकोविच ने जीत के साथ की वापसी, सेरेना ने बहाया पसीना

जब टेनिस प्रतियोगिता नहीं चल रही थी तब जोकोविच को जून में सर्बिया और क्रोएशिया मंग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था.

न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गर्दन में दर्द और हर सेट में पिछड़ने के बावजूद वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रिचर्ड बेरानकिस पर 7-6 (2), 6-4 की जीत से एटीपी टूर में वापसी की. महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि मौजूदा चैंपियन मेडिसन कीज बाहर हो गयी.

कोरोना वायरस महामारी के कारण जोकोविच छह महीने बाद अपना पहला एटीपी मैच खेल रहे थे. गर्दन में दर्द के कारण वह रविवार को युगल मुकाबले से हट गए थे.

US ओपन में छठा खिताब जीतने की तैयारी में जोकोविच जोकोविच का 2020 का रिकॉर्ड अब 19-0 हो गया है और वह यूएस ओपन में छठा खिताब जीतने की तैयारियों में जुटे हैं. यूएस ओपन फ्लाशिंग मीडोज पर ही 31 अगस्त से शुरू होगा. ओहियो में होने वाला वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन भी यहीं पर खेला जा रहा है.

जब टेनिस प्रतियोगिता नहीं चल रही थी तब जोकोविच को जून में सर्बिया और क्रोएशिया मंग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था.

महिला टूर की शुरुआत इस महीने के शुरू में हो गयी थी लेकिन पुरुषों का यह पहला टूर्नामेंट है. इसमें अभी तक कई चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं. इनमें मौजूदा महिला चैंपियन मेडिसन कीज की हार भी है जिन्हें सोमवार की रात को औंस जाबेर ने 6-4, 6-1 से हराया.

सेरेना और ओसाका ने भी बहाया पसीना जोकोविच की तरह सेरेना और ओसाका को भी जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा जबकि दो बार की विबंलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा हार गयी. महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन रविवार को ही बाहर हो गयी थी. सेरेना ने नीदरलैंड की क्वालीफायर और विश्व में 72वें नंबर की अंरात्सा रस को तीन सेट तक चले मैच में 7-6 (6), 3-6, 7-6 (0) से हराया. यह मैच दो घंटे 48 मिनट तक चला. सेरेना ने 2012 में फ्रेंच ओपन में वर्जीनिया रज्जानो के खिलाफ तीन घंटे तीन मिनट तक चले मैच के बाद पहली बार किसी एक मैच के लिये कोर्ट पर इतना समय बिताया.

ओसाका ने भी कारोलिना मुचोवा को तीन सेट में 6-7 (5), 6-4, 6-2 से हराया. जोकोविच का सामना अब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से होगा, जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलिसीमे को 6-7 (4), 6-2, 7-6 (5) से शिकस्त दी.

ये भी पढ़ें- सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी अगर कोई कर सकता है तो वो विराट हैं: इरफान पठान धोनी के साथ कुछ बेहतरीन पल शेयर किए हैं, होटल कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाया है: उथप्पा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget