एक्सप्लोरर

सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी अगर कोई कर सकता है तो वो विराट हैं: इरफान पठान

31 साल की उम्र में, दिल्ली में जन्में विराट अपने गुरू सचिन और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली का नाम लिया है. 2012 में मास्टर ब्लास्टर ने एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां शतक मारकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. हालांकि यहां विराट अब काफी करीब हैं और पहले ही अपने नाम 70 शतक कर चुके हैं.

31 साल की उम्र में, दिल्ली में जन्में विराट अपने गुरू सचिन और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इरफान, जो इस साल जनवरी में रिटायर हुए थे, उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस लाजवाब है और वो ही इस रिकॉर्ड पर अपना नाम कर सकते हैं.

बाएं हाथ के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'उन्होंने बहुत कम समय मे काफी कुछ हासिल किया है. मुझे उम्मीद है कि जो खिलाड़ी 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ेगा तो वो भारतीय हो. विराट के पास वो काबिलियत और फिटनेस है, जो उस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी अहम है.' 31 साल के कोहली ने अभी तक 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं. उन्होंने वनडे मैचों में 43 और टेस्ट मैचों में 27 शतक लगाए हैं. सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं.

पठान ने कहा कि विराट में यह क्षमता है और फिटनेस है जो ऐसा कारनामा करने के लिए काफी जरूरी है. मेरे ख्याल से वह 100 शतक के करीब पहुंचने में 30 शतक पीछे हैं. मुझे लगता है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के पहले यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि यह लक्ष्य उनके दिमाग में होगा. हालांकि इन दिनों कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट का काफी नुकसान हुआ है.

बता दें कि विराट कोहली ने फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. फिलहाल वो आईपीएल के लिए यूएई में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget