एक्सप्लोरर

Asian Games: “किस आधार पर विनेश फोगाट को भेजा जा रहा है...” अंतिम पंघाल ने एशियन गेम्स के लिए चुने जाने पर उठाया सवाल

Antim Panghal: हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखने वाली 19 वर्षीय पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियन गेम्स में विनेश फोगाट को डायरेक्ट भेजने पर सवाल खड़ा किया है.

Wrestler Antim Panghal On Asian Games 2023 Selection: एशियन गेम्स 2023 के लिए भारत की ओर से महिला पहलवान विनेश फोगाट को 53 किलोग्राम भारवर्ग में और पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया को 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय ओलंपिक संघ की नियुक्त की गई समिति ने डायरेक्ट एंट्री दे दी है. अब मौजूदा अंडर-20 विश्व चैंपियन पहलवान अंतिम पंघाल ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में डायरेक्ट भेजने पर सवाल खड़े किए हैं. 

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के अलावा बाकी पहलवानों को एशियन गेम्स के लिए 22 और 23 जुलाई को ट्रायल्स से गुज़रना होगा. इस पर हरियाणा के हिसार की रहने वाली 19 वर्षीय अंतिम पंघाल ने सवाल करते हुए पूछा कि किस आधार पर विनेश फोगाट को डायरेक्ट एंट्री मिली. अंतिम पंघाल भी 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती हैं. 

न्यूज़ एजेंसी ‘एएनआई’ द्वारा जारी कई एक वीडियो में अंतिम पंघाल ने कहा, “विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि उन्होंने पिछले एक साल से प्रैक्टिस भी नहीं की है. पिछले एक साल में उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है.”

उन्होंने कहा, “पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैंने गोल्ड मैडल जीता था और मैं ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं. 2023 में एशियन चैंपियनशिप में मैंने सिल्वर जीता, लेकिन पिछले एक साल में विनेश का पास दिखाने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं है.”

अंतिम पंघाल ने कहा, “साक्षी मलिक ने ओलपिंक में मेडल जीता था, उन्हें भी नहीं भेजा जा रहा है. विनेश के बारे में क्या खास है जो उन्हें भेजा जा रहा है. बस ट्रायल करवाएं. मैं ये नहीं कहे रही हूं मैं ही अकेली उन्हें हरा सकती हूं, बल्कि यहां कई और लड़कियां हैं जो उन्हें हरा सकती हैं.”

पहले भी मिल चुका है धोखा: अंतिम पंघाल

अंतिम पंघाल ने कहा, “जब कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ट्रायल्स हो रहे थे, तब मैंने उनके (विनेश फोगाट) खिलाफ मुकाबले खेले थे और तब भी, मेरे साथ अधिकारियों ने धोखा किया था. मैंने कहा कि कोई नहीं, मैं एशियन गेम्स के ज़रिए ओलंपिक में क्वालिफाई करने की कोशिश करूंगी. लेकिन अब वो कहे रहे हैं कि वो विनेश को भेजेंगे.”

अंतिम पंघाल ने आगे कहा, “वो ये भी कहे रहे हैं कि जो एशियन गेम्स के लिए जाएगा, वही वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी जाएगा और वर्ल्ड चैंपियनशिप में जो मेडल जीतेगा, वही ओलंपिक के लिए जाएगा. हम भी सालों से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, तो हमारे बारे में क्या? क्या हमें कुश्ती छोड़ देनी चाहिए. हमें बताएं कि उन्हें (विनेश को) किस आधार पर भेजा जा रहा है.”

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया क्या होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games History: जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget