एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत ने जीता एक और पदक, पुरुषों के स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता

Asian Games: एशियन गेम्स 2023 में भारत का शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पुरुषों के स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह ने 58 का स्कोर करने के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

Anant Jeet Singh Wins Silver In Men's Skeet Shooting Event: भारत का एशियन गेम्स 2023 में लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और इसी कारण पदकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब शूटिंग में पुरुषों को स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह ने 58 का स्कोर करने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है. इस इवेंट में कुवैत के अबदुल्लाह अल रशीदी ने 60 में 60 का स्कोर करने के साथ गोल्ड मेडल जीता.

अनंतजीत सिंह 60 में 58 का स्कोर करने में कामयाब हो सके. भारत का एशियन गेम्स 2023 में शूटिंग में यह 11वां पदक है. पिछले संस्करणों के मुकाबले यह अब तक का शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत ने शूटिंग में पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था. इसमें भारतीय टीम का स्कोर 355 का रहा था. चीन ने जहां गोल्ड वहीं कतर की टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

पुरुषों की स्कीट एकल इवेंट में भारत ने 49 सालों बाद किसी पदक को अपने नाम किया है. एशियन गेम्स में अब तक भारत ने 22 पदक अपने नाम किए हैं. इसमें 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था.

25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 में भारत का शूटिंग के इवेंट्स में दबदबा देखने को मिला है. मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. इसके अलावा ईशा सिंह ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता. देश को अभी शूटिंग के अन्य इवेंट्स में भी पदक जीतने की पूरी उम्मीद है. शूटिंग में भारत की सिफ्त कौर सामरा ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल को जीता.

 

यह भी पढ़ें...

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खेलने को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, फैंस जरूर जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget