एक्सप्लोरर

Asian Games 2018, Day 6: हिना ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडल विजेता हिना ने फाइनल में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

जकार्ता: भारत की अनुभवी निशानेबाज हिना सिद्धू ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडल विजेता हिना ने फाइनल में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

इस स्पर्धा में शामिल किशोर निशानेबाज और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मनु भाकर पदक नहीं जीत पाईं. उन्हें 176.2 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल हुआ. हीना ने 10.8 पॉइंट्स का पहला निशाना लगाया. दूसरे शॉट में में वह कोई कमाल नही दिखा सकी और इसी के साथ वह 219.2 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं. इस स्पर्धा के फाइनल में स्टेज-1 के बाद मनु 106.7 अंकों के साथ पांचवें और हीना 106.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर थीं. ऐसे में दो-दो निशानों के बाद खिलाड़ियों का एलिमिनेशन स्तर शुरु हुआ. 12 निशानों के बाद हीना 117.1 एंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गईं और मनु 116.3 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गईं.

मनु ने दो और निशाने लगाने के बाद 147.0 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और हीना ने अच्छा प्रदर्शन कर 148.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया.  भारतीय किशोर निशानेबाज मनु 18 निशानों के बाद पांचवें स्थान पर रहकर स्पर्धा से बाहर हो गईं. हीना ने 178.3 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और वह अब भी पदक की दौड़ में शामिल थीं. राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड विजेता सिद्धू ने 20 निशानों के बाद 198.8 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. हालांकि, वह इससे आगे नहीं बढ़ पाईं और 22 निशानों के बाद तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज के साथ स्पर्धा से बाहर हो गईं.  क्वालिफिकेशन में हीना को 571 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं मनु 574 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थीं. एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला ब्रॉन्ज मेडल है. उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget