एक्सप्लोरर

एशिया कप: भारत-पाक के बीच महामुकाबला आज, इतिहास बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली टीम है. भारत ने छह बार इस खिताब पर कब्ज़ा जमाया है. जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा है.

दुबई: दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में आज सबसे बड़ा मुकाबला है. भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होगी. यह मुकाबला आज शाम 5 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं. इससे पहले भारत ने मंगलवार को हांगकांग को 26 रनों ने मात दी. भारत की ओर से जीत हीरो रहे शतकवीर शिखर धवन जिन्होंने 120 गेंद पर 127 रन बनाए. आठ साल बाद भारतीय टीम ने लगातार दो दिन में दो मैच खेले.

पाक पीएम भी जा सकते हैं मैच देखने खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी मैच देखने जा सकते हैं. पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो टीवी ने रणनीतिक सोर्स के हवाले से खबर दी कि पाक पीएम इमरान खान आज होने वाले मैच को देखने दुबई जा सकते हैं. इमरान खान इन दिनों दुबी और सऊदी अरब की यात्रा पर हैं. इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और उन्होंने 1992 में अपनी टीम की विश्व विजेता भी बनाया. वर्तमान में इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संरक्षक प्रमुख भी हैं.

एशिया कप में भारत-पाक का इतिहास इतिहास की बात करें तो एशिया कप में दोनों देशों के बीच 12 मैच हुए हैं जिनमें से भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. आंकड़ों में भारत मजबूत है लेकिन जानकार मानते हैं कि दुबई पाकिस्तान का होम ग्राउंड जैसा है. इसलिए उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. विराट भी टीम के साथ नहीं हैं. सबसे खास ये कि भारत अभी एशिया कप का चैम्पियन है. ऐसे में टीम इंडिया को पाकिस्तान को हराने के लिए अपने तरकश के हर तीर का इस्तेमाल करना होगा.

यूएई की धरती पर कौन रहा है भारी? भले ही एशिया कप में भारत ने बाज़ी मारी हो लेकिन जिस वतन में इस बार एशिया कप खेला जा रहा है वहां का बादशाह पाकिस्तान ही रहा है. यूएई में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं. जिनमें से पाकिस्तान ने 19 और भारत ने 7 मैच ही अपने नाम किए हैं.

सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीम? भारतीय टीम एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली टीम है. भारत ने छह बार इस खिताब पर कब्ज़ा जमाया है. जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा है.

सट्टा बाजार में भारत पहली पसंद एशिया कप की सबसे बड़ी टक्कर के लिए सट्टा बाजार में भी हलचल तेज है. सट्टा बाजार भारत की जीत पर दांव लगा रहा है. सट्टा बाजार में भारत का भाव 70 पैसे है, यानी अगर आप भारत की जीत पर एक रुपया लगाते हैं तो आपको एक रुपये 70 पैसे मिलेंगे. वहीं पाकिस्तान का भाव एक रुपये 38 पैसे है. मतलब ये कि पाकिस्तान की जीत पर अगर आपक एक रुपया लगाएंगे तो आपको दो रुपये 38 पैसे मिलेंगे.

यानी सट्टा बाजार को पाकिस्तान की की जीत की उम्मीद कम है. अब तक ऑनलाइन बेटिंग में 400 से 500 करोड का सट्टा लग चुका है. हार जीत के अलावा बल्लेबाज, गेंदबाज, शतक, अर्धशतक, टीम के स्कोर और टॉस तक पर सट्टा लग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget