एक्सप्लोरर

Asia Cup 2018: एमएस धोनी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

धोनी ने ये रिकॉर्ड कल बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में हासिल किया. बता दें कि धोनी ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो उन्हें सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी. विरेंद्र सहवाग के नाम कुल 503 रन हैं जो उन्होंने 12 वनडे खेलकर बनाए थे.

नई दिल्ली: शनिवार को एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया जहां कई रिकॉर्ड्स बने. इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी की और अंत में बांग्लादेश पर 3 विकेट से जीत दर्ज कर एशिया कप का खिताब 7वीं बार अपने नाम कर लिया. लेकिन इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ. ये रिकार्ड था बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का. महेंद्र सिंह धोनी ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

धोनी ने ये रिकॉर्ड कल बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में हासिल किया. बता दें कि धोनी ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो उन्हें सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी. वीरेंद्र सहवाग के नाम कुल 503 रन हैं जो उन्होंने 12 वनडे खेलकर बनाए थे. वहीं अगर धोनी की बात करें तो धोनी का ये बांग्लादेश के खिलाफ 20वां मैच था. विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं जहां उनके नाम 11 वनडे में कुल 654 रन हैं. यहां विराट का एवरेज 81.75 का है.

Asia Cup 2018: एमएस धोनी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

बता दें कि हाल ही में धोनी ने अपने नाम वनडे में कुल 10,000 रन पूरे किए. साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस रिकॉर्ड के साथ धोनी सचिन, गांगुली और राहुल द्रविड़ की सूची में शामिल हो गए हैं. फिलहाल धोनी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें स्थान पर हैं.

इस लिस्ट में सचिन 18426 रनों के साथ सबसे ऊपर हैं जहां उनका एवरेज 44.83 का है. इस दौरान सचिन के नाम कुल 49 शतक, 96 अर्धशतक और 463 मैच हैं. वहीं श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जहां उनके नाम कुल 14,234 रन हैं.  धोनी क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान है जिनके नाम तीनों आईसीसी टूर्नामेंट्स के ट्रॉफी हैं. इसमें वर्ल्ड टी-20 2007, वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget