एक्सप्लोरर

सबसे तेज़ 300 विकेट लेने का WORLD RECORD बनाकर अश्विन ने विराट को कहा थैंक्स

भारत ने श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत का झंडा गाड़ने के साथ ही अश्विन ने बड़ा कमाल किया है. उसके इस कमाल पर क्रिकेट प्रेमियों का नाज़ करना लाजमी है. क्रिकेट के इतिहास में अश्विन ने रिकार्ड का एक ऐसा नया अध्याय जोड़ा जो किसी भी क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है.

नई दिल्ली/नागपुर: भारत ने श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत का झंडा गाड़ने के साथ ही अश्विन ने बड़ा कमाल किया है. उसके इस कमाल पर क्रिकेट प्रेमियों का नाज़ करना लाजमी है. क्रिकेट के इतिहास में अश्विन ने रिकार्ड का एक ऐसा नया अध्याय जोड़ा जो किसी भी क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है. अश्विन ने सबसे तेज़ 300 विकेट लेने का नया विश्व रिकार्ड बनाया है. अश्विन ने ये कीर्तिमान अपने 54वें टेस्ट में किया है. इस नए विश्व रिकार्ड के साथ ही उन्होंने सबसे तेज़ 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ दिया है. आस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज लिली ने 1981 में 56 टेस्ट मैचों में यह रिकार्ड बनाया था. इसके 36 साल बाद अश्विन ने यह रिकार्ड तोड़ा. अश्विन ने इस कड़ी में कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा. श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (58 टेस्ट), रिचर्ड हैडली , मैल्कम मार्शल और डेल स्टेन (61 टेस्ट) इनमें शामिल है. इस रिकार्ड के साथ ही अश्विन भारत के ऐसे पांचवें गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे अधिक विकेट अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) और जहीर खान (311) ने लिये हैं. बिशन सिंह बेदी (266), भगवत चंद्रशेखर (242) और ईरापल्ली प्रसन्ना (189) की मशहूर तिकड़ी तो काफी पीछे है. मैच के बाद अश्विन ने कहा,‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि 300 से दुगुने विकेट ले सकूं। अभी मैने 50 टेस्ट ही खेले हैं. स्पिन गेंदबाजी आसान नहीं है. हमने कई ओवर फेंके और ब्रेक का भी मुझे फायदा मिला. अब मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘कैरम बॉल बेहतरीन गेंद है और पिछले 24 महीने में मैने ज्यादा नहीं फेंकी. मैने इस पर काफी मेहनत की है. मेरा ब्रेक थोड़ा लंबा रहा लेकिन वोर्सेस्टर में मैने अच्छा प्रदर्शन किया और कई नयी चीजें सीखी. इससे संयम भी बढ़ा है जब विकेट जल्दी नहीं मिल रहे हों.’’ मैच के तुरंत बाद अश्विन ने एक ट्वीट कर विराट कोहली को भी थैंक्स कहा. श्विन का 300वां शिकार लाहिरू गामेगे थे जिन्हें उन्होंने दूसरा पर आउट किया. उनका औसत 25.15 रन प्रति विकेट रहा है. खास बात ये है कि बीते तीन साल से लगातार अश्विन के विकेट लेने का औसत 50 विकेट से ज्यादा है. विश्व में ऐसा रिकार्ड सिर्फ दो ही खिलाड़ी के नाम हैं, मुरलीधरन और शेनवॉर्न.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st ODI Live Score: छक्का लगाकर विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की तरफ भारत
LIVE: छक्का लगाकर विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की तरफ भारत
Asian Games 2026 Day 9 Live: एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, जानें पदक तालिका में कहां पहुंचा भारत
Highlights: एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, जानें पदक तालिका में कहां पहुंचा भारत
भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन
भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन
एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सवाल
एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget