एक्सप्लोरर

एशेज: मैथ्यू हेडन के बयान पर बेन स्टोक्स ने किया पलटवार

एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बयान पर पलटवार किया है.

ब्रिस्बेन: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बयान पर पलटवार किया है. हेडन ने हाल ही में कहा था कि वह इंग्लैंड के अनुभवहीन मध्यक्रम से प्रभावित नहीं हैं. इंग्लैंड के मध्यक्रम में मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे और डेविड मलान हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट ने हेडन के हवाले से लिखा है, "इस टीम में बस खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. मैंने आधी टीम देखी लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं इस टीम के आधे खिलाड़ियों को भी नहीं जानता."

उन्होंने कहा, "हां, इंग्लैंड के पास स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. उनके पास एलिस्टर कुक और जोए रूट जैसे दो अच्छे बल्लेबाज भी हैं."

हेडन ने कहा, "इनके अलावा पूरी टीम को कोई नहीं जानता कि वह क्या है."

हेडन के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टोक्स ने कहा, "हेडन ने कहा कि वह इंग्लैंड की आधी टीम को नहीं जानते. टीम में से सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है. वो वाकई में क्रिकेट पंडित हैं?"

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget