एक्सप्लोरर

स्मिथ के लिए बेहद खास रही एशेज सीरीज, दूसरी बार मिला ये स्पेशल अवॉर्ड

इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले स्मिथ आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़े अंतर के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

एशेज सीरीज: इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार 18 साल बाद एशेज का खिताब बचाने में कामयाब रही. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, लेकिन दोनों टीमों के बीच स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बड़ा अंतर बनकर सामने आए. इस सीरीज में स्मिथ के बल्ले का जलवा रहा और उन्होंने एशेज में 110 के औसत से चार मैचों की सात पारियों में 774 रन बनाए. चोट की वजह से स्मिथ तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ को प्रतिष्ठित काम्पटन-मिलर मेडल से नवाजा गया. खास बात यह है कि स्मिथ लगातार दूसरी बार यह मेडल हासिल करने में सफल रहे हैं. आस्ट्रेलिया को हालांकि द ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम मैच में 135 रनों की हार का सामना करना पड़ा.

स्मिथ ने लगाए तीन शतक

स्मिथ ने इस सीरीज में तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए. सात पारियों में उन्होंने 144, 141, 92, 211, 82 और 23 का स्कोर खेला. वह किसी एक एशेज सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. स्मिथ के अलावा डान ब्रैडमैन ने 1930 में 974 रन, वाली हेमंड ने 1928 में 905 रन, मार्क टेलर ने 1989 में 839 रन, ब्रैडमैन ने 1936 में 810 रन बनाए हैं.

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "इंग्लैंड में बीते दो महीने शानदार रहे. यहां बेहतरीन क्रिकेट खेली गई. मुझे टीम के लिए परफार्म करने का गर्व है. इस सीरीज से कुछ बेहतरीन खिलाड़ी निकले. मैथ्यू वेड ने साबित किया कि वह काफी कठिन मिट्टी से बने हैं और इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर बेहतरीन खोज रहे. आर्चर ने आईपीएल के बीते सीजन में संकेत दिखा दिए थे. वह स्पेशल टैलेंट हैं और उनका भविष्य काफी शानदार है."

ICC Test Ranking: बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मिथ का जलवा बरकरार, कमिंस भी आगे निकले

Test Championship: पहले नंबर पर कायम है टीम इंडिया, जानिए बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पिछड़े 
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget