सचिन से तुलना के बाद आया पाकिस्तानी बल्लेबाज़ असद शफीक का बयान
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 29 Sep 2016 10:39 AM (IST)
1/5
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखकर पाकिस्तान से आया एक क्रिकेटर का ये बयान अच्छा संदेश माना जा सकता है.
2/5
30 वर्षीय असद शफीक ने पाकिस्तान के लिए अब तक 45 टेस्ट में 9 शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 42.85 के बेहतरीन औसत 2871 रन बनाए हैं. जबकि 58 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 1318 रन शामिल हैं.
3/5
असद ने कहा, 'ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मुझे उस महान क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया है, मैंने हमेशा उन्हें बल्लेबाज़ी करता देख उनसे सीखने की कोशिश की है। सही मायने में मैंने उन्हें खेलते देख ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था और उनके वीडियो देख देखकर काफी कुछ सीखा है.'
4/5
हाल ही में इस युवा बल्लेबाज़ को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम में चुना गया है जिसके बाद उन्होंने मिकी आर्थर के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
5/5
कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की दिग्गज सचिन तेंदुलकर से तुलना के बाद अब पाकिस्तान के हेड कोच मिकी आर्खर ने पाकिस्तान के बल्लेबाज़ असद शफीक से उनकी तुलना कर दी है.