एक्सप्लोरर

प्लेबॉय जैसी छवि वाले इमरान का मैदान पर ऐसा जलवा था कि संजय मांजरेकर उनकी कप्तानी में खेलना चाहते थे

साल 1975 में इन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था.

नई दिल्ली: क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय है. पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक- ए- इंसाफ के अध्यक्ष इरमान खान पहली बार प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार बन कर उभरे हैं. 65 वर्षीय इमरान ने साल 1996 में पीटीआइ का गठन किया था. इमरान ने पिछले चुनाव के बाद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छेड़ा था जिसकी वजह से नवाज को पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी. इमरान को सेना का समर्थन हासिल है.

शुरूआती सफर

इमरान खान का जन्म साल 1952 में लाहौर के एक अमीर परिवार में हुआ था. इमरान ने अपनी पढ़ाई लाहौर के एचिसन कॉलेज से की थी. साल 1975 में इन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. इमरान ने फिलोसफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है.

क्रिकेट करियर

इरमान खान ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. कॉलेज में खेलते खेलते वो वोरसेस्टरशायर के क्लब के लिए खेलने लगे. उन्होंने पहली बार पाकिस्तान की टीम से 1971 में बर्मिंघम की इंग्लिश सीरीज में हिस्सा लिया था. इमरान खान 1982 से लेकर लगातार 10 साल तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे. 1982 में इमरान खान पाकिस्तान टीम के कप्तान बन गए. इमरान के रिवर्स स्विंग की ख्याति जगप्रसिद्ध हुई तो उनकी पहचान एक ऑलराउंडर के तौर भी हुई. 1987 में उनके नेतृत्व में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इमरान ने संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक के आग्रह पर वापस लौटे. उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड कप भी जितवाया था.

प्लेब्वॉय वाली छवि 

इमरान खान ने जब क्रिकेट में एंट्री की थी, तब उनकी छवि एक प्लेब्वॉय की तरह थी. उनकी गर्लफ्रेंडों की लिस्ट में क्रिस्टिएन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसी सुंदरियां शामिल रहीं.  पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जीताने वाले इमरान खान ने वर्लड कप में 72 रनों की पारी खेलकर 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए थे. यह मैच इमरान खान का आखिरी मैच था. इमरान ने संन्यास से वापसी करने के बाद 40 साल की उम्र में पाकिस्तान को विश्व चैंपियन बनवाया था.

एक कप्तान नहीं बल्कि एक लीडर थे इमरान

इमरान खान की कप्तानी का असर वो था कि एक बार एक गेंदबाज बॉलिंग मार्क पर आकर रुक गया जिसके बाद इमरान ने उस गेंदबाज से पूछा कि वो क्यों मार्क पर आकर रूक गया जिसके बाद गेंदबाज का जवाब आया कि आपने मुझे ये बताया ही नहीं कि कौन से गेंद डालनी है.

वहीं दूसरे किस्से की अगर बात करें तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपने स्विंग और यॉर्कर के काफी मशहूर हैं. मैच के दौरान इमरान बार बार वसीम से कह रहे थे कि यॉर्कर डाल. लेकिन वसीम यॉर्कर नहीं डाल पा रहे थे. लंच ब्रेक के दौरान पूरी टीम ड्रेसिंग रूम मे आई तो इमरान ने वसीम से पूछा कि क्या हुआ था. वसीम ने बताया कि उन्हें यॉर्कर नहीं आता. इमरान तुरंत वसीम को नेट्स पर ले गए और पुरे लंच टाइम के दौरान उनसे यॉर्कर की प्रैक्टिस करवाई. ब्रेक खत्म होने के बाद वसीम यॉर्कर डालना सीख गए.

सम्मान के मामले में इमरान को सिर्फ ये भारतीय क्रिकेटर टक्कर देता था

इमरान को पूरी दुनिया में एक सम्मान दिलाया. उनके सम्मान को लेकर एक किस्सा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सुनाया था. उन्होंने बताया, ‘दोनों टीमें एक-दूसरे को गालियां देती थीं. भारत में बच जाते थे सुनील गावस्कर. उनकी बड़ी इज्जत थी. पाकिस्तान से इमरान खान. उनको बोलने की हिम्मत नहीं होती थी.’

गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

1993 में मियांदाद ने खुलेआम इमरान को अक्खड़ और बदमिजाज बताया था. साथ ही इमरान ने अपनी आत्मकथा में स्वीकार किया है कि वो मैच के दौरान गेंदों से छेड़छाड़ करते रहे हैं.

इरमान खान की कप्तानी में खेलना चाहते थे संयज मांजरेकर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान इमरान खान से वे बेहद प्रभावित थे. उन्‍होंने कहा कि मौका मिलता तो मैं निश्वित रूप से उनके नेतृत्‍व में खेलना पसंद करता.

जब वकार यूनिस को लगाई थी मैदान पर डांट

इमरान के बारे में संजय अपनी किताब में बताते हैं कि एक मैच में एलन लैंब ने वकार यूनिस को 'मिड ऑन' के पार मारा. वहां इमरान फील्डिंग कर रहे थे. ये बात सभी जानते हैं कि इमरान को बॉल के पीछे भागना पसंद नहीं था. उन्होंने किसी तरह बाउंड्री के पास बॉल रोकी. वह वकार के पास आए. बोले, ये कौन सी गेंद की तुमने. वकार बोले मैं इन स्विंगर डालने की कोशिश कर रहा था. इमरान बोले, अगली बार ऐसा करने से पहले मुझसे पूछ लेना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अगरवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget