एक्सप्लोरर

PAKvsWXI: आमला-परेरा ने दिलाई वर्ल्ड इलेवन को दूसरे मैच में जीत

PAKvsWXI: आमला-परेरा ने दिलाई वर्ल्ड इलेवन को दूसरे मैच में जीत
लाहौर: वर्ल्ड इलेवन ने रोमांचक मैच में हाशिम अमला (नाबाद 72) की बेहतरीन पारी और अंत में थिसारा परेरा के 19 गेंदों में 46 रनों की बदौलत बुधवार को दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को उसके घर में सात विकेट से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 20 रनों से जीत हासिल की थी. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. उसकी तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका था. इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को विश्व एकादश ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में विश्व एकादश को जीतने के लिए 13 रनों की दरकार थी. ओवर की पांचवीं गेंद पर परेरा ने छक्का मार विश्व एकदाश को विजेता बनाया. तमीम इकबाल (23) और अमला ने 5.3 ओवरों में 47 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी. इकबाल को सोहेल खान ने पवेलियन भेजा. टिम पेन सिर्फ 10 रनों का योगदान दे सके. वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 20 रन बनाए. यह दोनों 106 रनों के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे. यहां से अमला को परेरा का साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. अमला ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों सहित दो छक्के जड़े. परेरा ने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं मारा और पांच छक्के लगाए. इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए फखर जमन (21) और अहमद शहजाद (43) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 41 रन जोड़े. खतरनाक दिख रहे फखर को लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने पवेलियन भेजा. शहजाद ने बाबर आजम (45) के साथ मिलकर टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था. इसी स्कोर पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने शहजाद को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया. 135 के कुल स्कोर पर आजम भी बद्री का शिकार होकर पवेलियन लौट गए. अंत में शोएब मलिक ने 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मलिक पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget