एक्सप्लोरर

27 साल पहले आज ही के दिन शेन वॉर्न ने फेंकी थी 'बॉल ऑफ सेंचुरी', दुनिया रह गई थी हैरान!

27 साल पहले 04 जून, 1993 को ही शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐसी करिश्माई गेंद फेंकी थी, जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' के नाम से जाना जाता है.

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में आज का दिन यानी 04 जून बेहद खास माना जाता है, क्योंकि 27 पहले आज ही के दिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एक ऐसी गेंद फेंकी थी, जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' के नाम से जाना जाता है. वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में कई गेंदबाज़ों ने कुछ यादगार गेंदें फेंकी है, लेकिन वॉर्न की गेंद को ही सदी की गेंद कहा गया. जानिए बॉल ऑफ द सेंचुरी की पूरी कहानी 04 जून, 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला एशेज़ टेस्ट खेल रहे शेन वॉर्न ने कभी नहीं सोचा होगा कि इस दिन को उनकी एक खास गेंद की वजह से जाना जाएगा. इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए सिर्फ 289 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की, लेकिन जैसे ही गेंद वॉर्न के हाथों में आई, वॉर्न ने एक ऐसी गेंद डाली जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई. गेंद को अक्सर फ्लाइट और स्पिन कराने वाले वॉर्न ने उस दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ माइक गेटिंग के सामने भी एक लेग ब्रेक गेंद ही फेंकी थी, लेकिन वॉर्न की स्पिन कराने की कला, पिच की नमी और एक तरफ गेंद की शानदार शाइन ने कुछ ऐसा कमाल किया कि गेंद लेग स्टंप पर टप्पा खाई और गेटिंग का ऑफ स्टंप उड़ा दिया. गेटिंग और वॉर्न के साथ-साथ स्टेडियम में बैठा हर कोई व्यक्ति इस गेंद को देखकर भौचक्का रह गया था। एक्सपर्ट के मुताबिक वॉर्न की यह गेंद लगभग 90 डिग्री से भी ज्यादा स्पिन हुई थी. वॉर्न की इस गेंद के चर्चे हर देश में हुए और बाद में इसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का खिताब दे दिया गया. इसके बाद रातों-रात स्टार बन गए शेन वॉर्न इस गेंद से पहले तक शेन वॉर्न एक गुमनाम चेहरा थे, लेकिन बॉल ऑफ द सेंचुरी के बाद हर किसी को इस नाम के बारे में पता चल गया. इस गेंद ने वॉर्न को रातों-रात स्टार बना दिया. उनके किस्से अखबारों में छपने लगे, वो एकतरह से लाइम लाइट में आ गए. वैसे अपनी इस बॉल के बारे में शेन वॉर्न ने बड़ी दिलचस्प बात कही थी. शेन वॉर्न ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसी गेंद भी फेंक सकते हैं. वॉर्न ने कहा कि मैं बस लेग ब्रेक कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेंद 90 डिग्री तक घूम गई जो कि एक अजूबा था. टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले शेन वॉर्न ने बॉल ऑफ द सेंचुरी को अपनी जिंदगी का सबसे खास पल भी बताया है. यह भी पढ़े-  केरल में गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत पर छलका क्रिकेट खिलाड़ियों का दर्द, कोहली-पंत ने कही ये बड़ी बात मैच फिक्सिंग में फंसे श्रीलंका के तीन खिलाड़ी, ICC कर रही है जांच
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Commonwealth Games: कभी बेची सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला मेडल
कभी बेची सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला मेडल
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget