एक्सप्लोरर

Rajasthan: कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में सचिन पायलट को नहीं मिला बोलने का मौका, जानें- इसके मायने?

Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस प्रांत स्तरीय बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ चलने की बात की, लेनिक कई नेताओं ने खुलकर सरकार के तौर तरीके पर सवाल उठाए जो चौंकाने वाले हैं.

Rajasthan Congress Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan assembly Election) में होने हैं. यानि चुनावी तैयारियों के लिए सियासी दलों के पास अब एक साल से भी कम समय है. इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी कम होने की गुंजाइश कम है. ऐसा इसलिए कि भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होने के बाद पहली बार जयपुर में कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक में जो नजारा एक दिन पहले सामने आया वो तो कुछ और ही संदेश दे रहे हैं. नेताओं और मंच संचालकों की कार्यशैली से साफ है कि पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी चरम पर है. हद तो तब हो गई जब बुधवार को कांग्रेस के चिंतन शिविर में प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट (Sachin pilot) को बोलने का मौका नहीं मिला. हद तो यह है कि उनका स्वागत भी आखिर में किया गया. 

कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन के मुख्य मंच पर मौजूद होने के बावजूद बोलने का मौका नहीं मिलने को राहुल गांधी के सबकुछ ठीक वाले बयान के अनुकूल नहीं है. साफ है कि मंच संचालकों ने भले जो सोचकर उन्हें बोलने के नहीं बुलाया हो, लेकिन बजट पर सुझाव देने के लिए उन्हें भाषण देने का मौका नहीं देना अब सियासी हलकों में चर्चा का मुद्दा बन गया है. सचिन का स्वागत भी आखिर में किया गया. 

अब इस बात की है सियासी हलकों में चर्चा 
इसके उलट जब अधिवेशन की शुरुआत में सभी नेता मंच पर आए तो पायलट और डोटासरा के बीच कुछ चर्चा हुई थी. चर्चा क्या हुई, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. वहीं बजट पर सुझाव देने के लिए बुलाए गए कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश सचिव गजेंद्र सांखला ने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ करके नई बहस को जन्म दे दिया.

सांखला ने राजस्थान की खराब कानून व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा- राजस्थान में आठ बजे के बाद भी धड़ल्ले से शराब बिकती है. देर रात शराब बिकने से अपराध बढ़ रहे हैं. महिलाओं में इससे भय का माहौल पैदा होता है, वे अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. मुख्यमंत्री जी, शासन इस तरह का होना चाहिए, जैसे उत्तर प्रदेश में सरकार रिपीट हुई है। यूपी में भयमुक्त वातावरण दिया था. यूपी की सरकार रिपीट होने का सबसे बड़ा कारण बेहतरीन कानून-व्यवस्था थी.

गुटबाजी छोड़ एकजुटता के साथ करें काम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम सबको 2023 में सरकार रिपीट करनी है. यह सरकार रिपीट तभी होगी जब हम सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएंगे. जिन कार्यकर्ताओं ने खून पसीना एक करके हमें यहां तक पहुंचाया, हमारी सरकार बनवाई, अगर उन कार्यकर्ताओं की कोई दुख तकलीफ है तो उन्हें हमें ठीक करनी होगी. तभी उनमें उत्साह का संचार करना होगा. चाहे उनके व्यक्तिगत काम हो या चाहे गांव के काम हों, वह सरकार में बैठे लोगों को करने पड़ेंगे. विधानसभा चुनाव सिर पर है.

संगठन को और ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा. हम सबकी जाति और मजहब एक है. यानि हम सबका मजहब है कांग्रेस पार्टी. हमारा काम एक है कि हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें. सबको साथ लेकर चलें और सबका सहयोग लें. लोगों की सेवा करेंगे तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम 2023 में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी नहीं कर पाएं. 

गहलोत ने भी दी सभी को नसीहत 
जयपुर अधिवेशन में सीएम अशोक गहलोत ने असंतोष वाले सुर में बोलने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी लोग यह कहना बंद कर दीजिए कि सरकार रिपीट नहीं हो रही है. अगर हम रिपीट करेंगे तो यह राजस्थान नहीं बल्कि देश के लिए होगा. जो नेता खुद के मुंह से पार्टी के लिए उलटी बात कहे, वह पार्टी का वफादार नहीं हो सकता. पार्टी के प्रति वफादार रहो, निष्ठावान रहो, समर्पित रहो और धैर्य रखो. ईमानदारी उसी में है. सबको पद मिल नहीं सकते. गलतियां सबसे होती है, हुई होंगी, नेता कार्यकर्ता नाराज होते हैं, लेकिन हम तय कर लें कि पार्टी हित में सब कुछ भूलकर सरकार रिपीट करनी है. हम अगर निकल जाएंगे और एक स्वर में बोलेंगे तो सरकार जरूर रिपीट होगी.

यह भी पढ़ें: Jaipur: राहुल गांधी के सुझाव पर गहलोत सरकार की बदली 'चाल', चुनावी साल में दिखेगा इसका कमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget