एक्सप्लोरर

In Pics: 'अग्निपथ' के खिलाफ युवाओं ने ग्वालियर में काटा बवाल, रेल पटरियों पर डाला डेरा, NH-719 पर लगाया जाम

अग्निपथ योजना के खिलाफ ग्वालियर में युवाओं का उग्र प्रदर्शन.

1/6
Agnipath Protest in MP: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत टूर ऑफ ड्यूटी सिस्टम की शुरुआत की गई है. केंद्र सरकार ने इस योजना के कई फायदे गिनाए हैं, लेकिन योजना युवाओं को पसंद आती नहीं दिख रही है. देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है. छात्र इस योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं. अग्निपथ योजना के विरोध की आग मध्य प्रदेश भी पहुंच गई है. ग्वालियर में छात्रों ने प्रदर्शन किया. सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्र अचानक सड़कों पर उतर आए. इन छात्रों ने ग्वालियर को इटावा से जोड़ने वाले एनएच-719 पर जाम लगा दिया. छात्रों की गुस्साई भीड़ बिरला नगर रेलवे स्टेशन में भी घुस गई. भीड़ ने पटरियों पर लकड़ी डालकर ट्रेन रोकने की कोशिश की. इस दौरान स्टेशन पर तोड़फोड़ भी हुई.

2/6
रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामे के दौरान दिल्ली से मुंबई, भोपाल और दक्षिण की तरफ जाने वाली ट्रेनों को एहतियातन मुरैना और धौलपुर में रोक दिया गया. इसके अलावा गोला का मंदिर इलाके में भी सैकड़ों छात्र और युवा सड़क पर उतरे और इस योजना का विरोध जताया.

3/6
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गाड़ियों के टायर जलाकर सड़कों पर प्रदर्शन और नारेबाजी की. वहां भी प्रदर्शनकारी छात्रों ने रास्ता जाम किया.

4/6
प्रदर्शन के हाइवे ठप हो गया. इससे एयरपोर्ट और भिंड की तरफ जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने की भी कोशिश की.

5/6
नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत सेना में युवाओं को चार साल के लिए संविदा पर देने की घोषणा की गई थी.

6/6
मोदी सरकार की इस योजना का मकसद पेंशन से पड़ने वाले बोझ को कम करना और युवाओं को सैन्य अनुभव की सुविधा देने के अलावा सेना को युवा जोश से भरना बताया जा रहा है.

मध्य प्रदेश फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

Embed widget