एक्सप्लोरर
'बेबी डॉल' सनी लियोनी के साथ क्या है बलात्कारी बाबा राम रहीम का कनेक्शन?
Written By : ABP News Bureau | Updated at :
1/10

राम रहीम अपनी फिल्म पर चर्चा के बहाने सनी लियोनी को सिरसा के डेरे में भी बुलाना चाहता था लेकिन उसकी ये दिली ख्वाहिश दिल में ही रह गई. सनी लियोनी के साथ फिल्म बनाने की उसकी हसरत पूरी होने से पहले ही राम रहीम, साध्वी बलात्कार केस में सलाखों के पीछे पहुंच गया.
2/10

बॉलीवुड में एंट्री के बाद राम रहीम ने कई बार सनी लियोनी को मिलने की इच्छा जताई थी. दरअसल चार-पांच धार्मिक और देशभक्ति फिल्में बनाने के बाद अय्याश बाबा एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जिसका हीरो वो खुद होता और हीरोइन सनी लियोनी होती. मॉडल कॉर्डिनेटर किशोर मासूम का दावा है कि इस सिलसिले में बातचीत भी शुरू हो गई थी.
3/10

फिल्मों में धर्म और देश की बात करने वाला ये पाखंडी लव चार्जर अगर सलाखों के पीछे नहीं पहुंचता, तो शायद उसकी ये असलियत भी कभी सामने नहीं आ पाती. अपनी फिल्मों में देशभक्ति का ढिंढोरा पीटने वाला ये बहरूपिया बहुत जल्द एक बोल्ड फिल्म बनाने वाला था. आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बाबा बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी को अपनी अगली फिल्म को हीरोइन बनाना चाहता था.
4/10

अय्याश राम रहीम डेरे की गुफा में सनी लियोनी से अकेले मिलना चाहता था. यह पाखंडी बाबा इस हॉट हीरोइन के साथ ठुमके लगाकर झूमना चाहता था. जी हां राम रहीम बोल्ड और बिंदास सनी लियोनी को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाना चाहता था.
5/10

कहा जाता है कि तभी से सनी की दीवानगी राम रहीम के सिर चढ़कर बोलने लगी थी. अय्याश बाबा राम रहीम को ऋतिक रोशन जैसे फिल्म स्टार्स से मिलाने वाले किशोर मासूम ने भी इस बात की तस्दीक की है कि सनी लियोनी से मुलाकात करने के लिए बेहद बेताब था राम रहीम.
6/10

बताया जाता है कि डेरे के थियेटर में वैसे तो राम रहीम अपने भक्तों के साथ बैठकर अपनी ही फिल्में देखता था जिसके लिए भक्तों को महंगी टिकटें खरीदनी पड़ती थी. थियेटर में राम रहीम के नजदीक बैठने वाले भक्तों से कई बार तो लाखों रुपये वसूले जाते थे.
7/10

हिंदी फिल्मों के लिए राम रहीम की दीवानगी आज जगजाहिर है. उसके डेरे में बेहद आलीशान थियेटर बना हुआ है जहां उसके लिए फिल्मों के स्पेशल शो चलाए जाते थे.
8/10

एक तरफ तो राम रहीम तो सिरसा के डेरे में बैठकर धार्मिक प्रवचन करता था और दूसरी तरफ वो आइटम गर्ल राखी सावंत और हॉट हीरोइन सनी लियोनी का दीवाना बन गया. आप सोच रहे होंगे कि बाबा राम रहीम सत्संग छोड़कर रंगीन मिजाजी पर क्यों उतर आया?
9/10

राम रहीम के बारे में ये सनसनीखेज खुलासा मॉडल कॉर्डिनेटर किशोर मासूम और मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने किया है. हम आपको बता दें कि किशोर मासूम ही वो शख्स है, जिसने बॉलीवु़ड की कई हस्तियों के साथ राम रहीम की मुलाकात करवाई थी. यहां तक कि राखी सांवत और राम रहीम की पहली मुलाकात करवाने वाला भी मासूम किशोर ही है.
10/10

डेरे के राजदारों के मुताबिक इसी थियेटर में राम रहीम अपनी मनपसंद फिल्में भी देखता था. उस वक्त हनीप्रीत और दूसरे करीबी भक्तों के अलावा अय्याश बाबा के साथ कोई भी नहीं होता था. सूत्रों का कहना है कि अपने पर्सनल थियेटर में ही राम रहीम हॉट हीरोइन सनी लियोनी के मशहूर डांस नंबर देखता था.
Published at :
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
इंडिया
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
क्रिकेट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है






















