एक्सप्लोरर
कोहली-डिविलियर्स का धमाल, आरसीबी की बड़ी जीत
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की बड़ी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 45 रन से शिकस्त देकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरूआत की. डिविलियर्स ने 42 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 82 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 14.3 ओवर में 157 रन की साझेदारी की.
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
इंडिया
बॉलीवुड
महाराष्ट्र






























