Post Office ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा पूरे 35 लाख का फायदा, जानें कैसे?
Written By : ABP Live | Updated at : 18 May 2022 07:56 PM (IST)
पोस्ट ऑफिस स्कीम (फाइल फोटो)
1/7
Post Office Scheme: आप भी पोस्ट ऑफिस (Post Office) की कोई स्कीम लेने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बातएंगे, जिसके तहत आपको पूरे 35 लाख रुपये का फायदा हो सकता है.
2/7
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की जिस स्कीम के बारे में बताएंगे इसका नाम पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme) है. यह एक तरह की बीमा स्कीम है, जिसमें आपको हर महीने सिर्फ 1500 रुपये का निवेश करना होता है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे 35 लाख रुपये पा सकते हैं-
3/7
यह एक तरह की बीमा योजना है. 19 से 55 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम को ले सकता है. इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये है. इसके अलावा अधिकतम राशि की बात करें तो यह 10 लाख रुपये है.
4/7
इस योजना में आप प्रीमियम राशि का पेमेंट- मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर कर सकते हैं. इसके अलावा प्रीमियम के पेमेंट पर 30 दिन की छूट मिलेगी.
5/7
आपको बता दें इस स्कीम में आपको 31 से 35 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा. इस स्कीम के तहत आप लोन भी ले सकते हैं. इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस का भी फायदा मिलता है, लेकिन आप पॉलिसी खरीदने के 4 साल के बाद ही लोन लिया जा सकता है.
6/7
अगर आप इस स्कीम में 19 साल से निवेश करना शुरू करते हैं और 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदते हैं तो आप 55 साल के लिए मंथली प्रीमियम 1515 रुपये, 58 साल के लिए 1463 रुपये और 60 साल के लिए 1411 रुपये होगा.
7/7
इसके अलावा ग्राहक 3 साल बाद इस पॉलिसी को सरेंडर भी कर सकते हैं. इस पॉलिसी को इंडिया पोस्ट से ले सकते हैं. इसमें ग्राहकों को बोनस की सुविधा भी मिलती है. ग्राहकों को 65 रुपये प्रति 1000 रुपये का आश्वासन दिया था.