एक्सप्लोरर

Financial Rule Change: एक जुलाई से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम, जो डालेंगे आपकी जेब पर असर!

प्रतिकात्मक फोटो

1/6
Financial Changes From 1st July 2022: जुलाई के महीने को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. 1 जुलाई से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है. आपकी ईएमआई (EMI) महंगी होने वाली है. क्रिप्टोकरेंसी की यदि ट्रेडिंग करते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ने वाली है. और डिमैट अकाउंट और पैन आधार से जुड़े इन जरुरी कामों को आपने नहीं निपटाया तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए डालते हैं नजर क्या बदल जाएगा 1 जुलाई, 2022 से.

2/6
Aadhar-PAN Linking: अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) के साथ लिंक नहीं किया है तो हर हाल में 30 जून 2022 से पहले ये काम जरुर कर लें. क्योंकि 30 जून के बाद से आपको दोगुनी पेनल्टी ( Double Penalty) का भुगतान करना पड़ेगा. दरअसल 1 अप्रैल 2022 से पैन नंबर ( PAN Number) के आधार से लाथ लिंक करने पर 500 रुपये पेनल्टी भरना होता है. लेकिन 30 जून 2022 तक लिंक नहीं करने पर 1 जुलाई से 1,000 रुपये पेनल्टी (Penalty)  देना होगा.  सीबीडीटी ने कहा है कि टैक्सपेयर्स ( Taxpayers) को असुविधा नहीं हो इसके लिए उन्हें ये सुविधा दी जा रही है कि वे पैन के साथ आधार 31 मार्च 2023 तक लिंक कर सकते हैं. हालांकि पेनल्टी का भुगतान करना होगा.

3/6
Home Loan EMI: एक जुलाई, 2022 से उन होमलोन ग्राहकों की ईएमआई महंगी हो जाएगी जिनके होमलोन के रीसेट डेट 1 जुलाई, 2022 है. जुलाई महीने से होम ग्राहकों की ईएमआई महंगी हो जाएगी. आरबीआई के रोपे रेट बढ़ाने के फैसले के बाद सभी बैंकों और हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ने होमलोन महंगा कर दिया है. और जिनके होमलोन का रीसेट तारीख 1 जुलाई है उन्हें इस महीने से ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. मान लिजिए आपने 20 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन पहले 7.25 फीसदी ब्याज दर पर लिया था तो आपको 15,808 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा था. अब होम लोन पर ब्याज दरों में आधे फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 7.75 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपको 16,419 रुपये ईएमआई देना होगा. यानि हर महीने 611 रुपये ज्यादा और पूरे साल में 7332 रुपये का अतिरिक्त भार जेब पर पड़ेगा.  

4/6
TDS On Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के निवेशकों को 1 जुलाई, 2022 से बड़ा झटका लगने वाला है. एक जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो के ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा चाहे वो मुनाफे में बेचा गया हो या नुकसान में.  वर्ष 2022-23 से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाले इनकम पर 30 फीसदी टैपिटल गेन टैक्स लगाने का फैसला किया है. साथ ही अब 1 जुलाई से क्रिप्टो के लेन देन पर 1 फीसदी टीडीएस का भी भुगतान करना होगा. आपको बता दें जो निवेशक क्रिप्टोकरेंसी को मुनाफे में नहीं भी बेचते हैं उन्हें भी टैक्स चुकाना होगा. ऐसे क्रिप्टो में निवेश करने वाले निवेशकों को एक फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा जिससे सरकार क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन करने वालों के ठौर ठिकानों का पता लगा सके.

5/6
Demat Account KYC: अगर आपने अपना डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी ( KYC) नहीं कराया है तो अब आपके पास 30 जून 2022 तक का समय है. 30 जून तक आप डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट का केवाईसी करा सकते हैं. शेयर बाजार ( Stock Market) के रेग्युलेटर  सेबी ( SEBI) के मुताबिक मौजूदा डिमैट खाते ( Demat Account) और ट्रेडिंग अकाउंट ( Trading Account) का केवाईसी 30 जून 2022 तक किया जा सकता है. ये वन टाइम एक्सटेंशन है और इस अवधि के दौरान जो डिमैट खाताधारक अबतक अपने डिमैट अकाउंट का केवाईसी नहीं करा सकें हैं उन्हें केवाईसी कराना होगा.  हर डिमैट अकाउंट को छह जानकारियों के साथ केवाईसी करना जरुरी है. लेकिन सभी डीमैट खातों को अभी तक छह केवाईसी मानदंडों के साथ अपडेट नहीं किया गया है. एक डीमैट, ट्रेडिंग खाता धारक को इन छह केवाईसी विशेषताओं को अपडेट करना जरुरी है. जिसमें नाम, पता, पैन, मोबाइल नंबर, वैध ईमेल आईडी, आय सीमा शामिल है. 1 जून, 2021 से खोले गए नए डिमैट खातों के लिए सभी 6-केवाईसी विशेषताएं अनिवार्य कर दी गई है. 

6/6
Discount On Property Tax In Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका अपना घर है तो हर साल आपको प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) दिल्ली नगर निगम (MCD) को करना होता है. अगर आप प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 फीसदी का डिस्काउंट (Discount) चाहते हें तो 30 जून, 2022 से पहले प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर दें. 1 जुलाई, 2022 या उसके बाद आप प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते हैं तो आप 15 फीसदी डिस्काउंट के हकदार नहीं होंगे.

बिजनेस फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी

 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं

Embed widget