एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीऐस्ट्रोRashifal 9 April 2025: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 9 अप्रैल का लकी राशिफल
Rashifal 9 April 2025: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 9 अप्रैल का लकी राशिफल
Rashifal 9 April 2025: आज 9 अप्रैल का दिन विशेष है. आज बुधवार का दिन इन राशियों के लिए लकी रहने वाला है, एस्ट्रोलॉजर से जानें लकी राशियां-
Written By : पंडित सुरेश श्रीमाली | Updated at : 09 Apr 2025 08:14 AM (IST)
आज की लकी राशियां
1/12

चंद्रमा पंचम भाव में होने से धन लाभ के योग हैं. कार्यक्षेत्र में बुद्धिमानी से काम लेना फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता के लिए प्रयास ज़रूरी है. व्यवसाय में तकनीक और गुणवत्ता सुधार से लाभ होगा. विद्यार्थी आलस्य से बचें. जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक जिम्मेदारियों में मददगार रहेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
2/12

व्यवसायी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी है. नौकरीपेशा लोग सोशल मीडिया के साथ प्रत्यक्ष संपर्क भी बनाए रखें और कार्य सूची बनाकर काम करें, वरना चिड़चिड़ापन हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. अनावश्यक खर्चों से बचें क्योंकि भविष्य में धन की आवश्यकता होगी.
3/12

चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से दोस्तों की मदद करना शुभ . व्यवसायियों के लिए नई रणनीति से लीड जनरेट कर नए ग्राहकों तक पहुंचना संभव होगा. प्रतियोगी छात्र ईर्ष्या से बचें और सकारात्मक सोच बनाए. कार्यस्थल पर समय प्रबंधन जरूरी है. नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियों से सीखें और उन्हें दोहराने से बचें. संतान की संगति पर ध्यान दें, विशेषकर यदि वे किशोर हैं.
4/12

चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी . नौकरीपेशा लोग बेहतर प्लानिंग की ओर बढ़ रहे हैं और उन्हें धैर्यपूर्वक नए सहकर्मियों को मार्गदर्शन देना चाहिए. घरेलू जिम्मेदारियों में भी भागीदारी निभानी . व्यवसाय में लगातार मिल रही सफलता के कारण प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन सकती है, इससे दूर रहना ही बेहतर रहेगा.
5/12

चंद्रमा के आपकी राशि में होने से मानसिक अशांति रह सकती है। खिलाड़ी सतर्क रहें, खासकर यदि कोई कानूनी मामला चल रहा हो। व्यापार में सफलता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और नया आउटलेट मलमास के बाद खोलना लाभकारी रहेगा। व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर और मानसिक रूप से सक्रिय रहकर लें। छात्र अपनी पॉकेट मनी और खर्चों को अच्छी तरह मैनेज करेंगे। घर में मदद मांगने वालों को निराश न करें। ऑफिस प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे करने के लिए टीमवर्क जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा—काम और मौज-मस्ती दोनों संतुलित रहेंगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत को लेकर कब्ज और मुंह के छालों से परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें
6/12

चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से विदेशी संपर्कों से हानि हो सकती है. कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में बदलाव के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि कोई नई ज़िम्मेदारी मिले तो उसे पूरी निष्ठा से निभाएं.
7/12

चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से बड़ी बहन से शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें और बहस से बचें. नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है.
8/12

चंद्रमा के दशम भाव में होने से घर के बड़ों के आदर्शों का पालन करना शुभ रहेगा. घरेलू जरूरतों की खरीदारी सोच-समझकर और लिस्ट बनाकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. नौकरी बदलने का सोच रहे कर्मचारी अभी रुकें. मानसिक शांति के लिए ध्यान, योग और मेडिटेशन करना फायदेमंद रहेगा.
9/12

चंद्रमा के नवम भाव में होने से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर समय पर कार्य पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत से प्रोमोशन के अवसर बढ़ेंगे. नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों के साथ तालमेल और सम्मान बनाए रखें. रिश्तों में शंका से बचें और विश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
10/12

चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से यात्रा के दौरान सतर्क रहना जरूरी है. कार्यस्थल पर काम में त्रुटि होने पर सीनियर्स दोबारा सुधार की मांग कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोग दूसरों की बातों में न उलझें और अपने काम पर फोकस रखें. क्रोध और अहंकार से बचें, मन शांत रखें.
11/12

चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से व्यवसाय में नए उत्पाद से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोग स्मार्ट गोल बनाकर अपने कार्य समय पर पूरे करेंगे. ऑफिस में सीनियर्स को प्रसन्न रखना और उनके निर्देशों के अनुसार कार्य करना फायदेमंद रहेगा. छात्र समय प्रबंधन से पाठ्यक्रम को आसानी से पूरा कर पाएंगे.
12/12

चंद्रमा के छठे भाव में होने से कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा, संयम से काम लें.युवाओं को परिवार में रहते हुए भी अकेलापन महसूस हो सकता है, ऐसे में दोस्तों से बात करना फायदेमंद रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे .
Published at : 09 Apr 2025 06:20 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
ग्रह गोचर
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
ऐस्ट्रो
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
धर्म
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
राशिफल
कल का राशिफल 11 अगस्त 2026 कर्क, मकर और तुला राशि वालों के लिए खतरे की घंटी! जानें मंगलवार को किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान























