गूगल की तरफ से सालाना सर्च किए जाने की सबसे मशहूर हस्तियों की एक लिस्ट जारी की हैं. इस लिस्ट में सनी लियोनी पिछली बार की ही तरह पहले नंबर पर हैं. इस बार की लिस्ट में सनी लियोनी की अलावा मौजूदा बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान का नाम दूसरे स्थान पर है.
2/8
माना जा रहा है कि अर्शी खान से जुड़ी पुरानी बातों के बारे में जानने के लिए लोगों ने उन्हें गूगल किया है. इस लिस्ट में अर्शी खान के बाद हरयाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का नाम आता है.
3/8
वैसे तो बिग बॉस में आने से पहले भी अर्शी विवादों में रही हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री कॉमनर के रूप में हुई थी.
4/8
2017 का अंत होने वाला है और हर साल के अंत में गूगल आंकड़े जारी करता है. इस बार जारी की गई टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अर्शी खान का रहा.
5/8
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा है गुगल सर्च में सनी लियोनी पहले पायदान पर हैं और अर्शी खान दूसरे नंबर पर.
6/8
इस लिस्ट में सपना तीसरे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे 7वें नंबर और बंदगी कालरा 8वें नंबर पर हैं.
7/8
बिग बॉस के घर में वैसे तो ज्यादातर सेलेब्स ही पसंद किए जाते हैं लेकिन इस बार जो हुआ है वो सबको हैरान कर दिया है. गूगल के सर्च में तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों और बिग बॉस के सेलेब्स को अर्शी खान ने पछाड़ दिया है.
8/8
बिग बॉस के घर में आने वाले कंटेस्टेंट कब आम से खास हो जाते हैं ये उन्हें खुद भी पता नहीं चल पाता.