एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा जासूसी कांड में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के संपर्क में थी यूट्यूबर

YouTuber Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों और भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बीच संपर्क की पुष्टि हुई है.

YouTuber Jyoti Malhotra News: भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक चौंकाने वाला सुराग मिला है, जिसमें पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों और भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बीच संपर्क की पुष्टि हुई है. सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में नासिर ढिल्लों के संपर्क में थी और उसने उनके साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू भी किया था.

नासिर ढिल्लों: रिटायरमेंट के बाद यूट्यूब पर सक्रिय
नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस से रिटायर होने के बाद यूट्यूब पर सक्रिय हो गया था. उसका चैनल तेजी से लोकप्रिय हुआ लेकिन जांच में सामने आया कि वह भारत के यूट्यूबर्स से संबंध बनाकर ISI और पाकिस्तानी सेना के लिए काम कर रहा था.

यूट्यूबर्स से दोस्ती, फिर जासूसी के लिए इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार, नासिर ढिल्लों पहले भारतीय यूट्यूबर्स से दोस्ती करता, फिर उन्हें पाकिस्तानी ISI एजेंट्स से मिलवाता. इसके बाद उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने का टास्क देता था. यह प्रक्रिया बड़ी सावधानी से चलाई जा रही थी ताकि शक न हो.

दानिश नामक यूट्यूबर से भी जुड़े हैं तार
जांच एजेंसियों को नासिर ढिल्लों और भारतीय यूट्यूबर दानिश के बीच संपर्क के सबूत भी मिले हैं. अब इन संबंधों की गहराई और प्रभाव की जांच की जा रही है कि क्या इन यूट्यूबर्स के जरिए संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई थी.

सैकड़ों पूर्व पाकिस्तानी पुलिसकर्मी जासूसी रैकेट में शामिल?
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि पाकिस्तान पुलिस के सैकड़ों रिटायर्ड अधिकारी एक संगठित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो भारत के यूट्यूबर्स को निशाना बनाकर खुफिया जानकारी जुटाने में लगे हैं. इसी सिलसिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों का सामना कर रहीं ज्योति मल्होत्रा को 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा
इस पूरे मामले को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा खतरा माना जा रहा है. जांच एजेंसियां अब भारत में सक्रिय ऐसे अन्य यूट्यूबर्स की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रख रही हैं, जिनके पाकिस्तानी लिंक होने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिल सकेगा मातृत्व अवकाश, सुप्रीम कोर्ट ने इसे मां और बच्चे के मौलिक अधिकार से जोड़ा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
OTT पर देखें 1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी, हर सीन है खौफनाक
1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है बेहद खतरनाक, आईएमडीबी रेटिंग भी है तगड़ी
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget