एक्सप्लोरर
117 साल की उम्र में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन

रोम: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला और 19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान मानी जाने वालीं इटली की एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. इतालवी मीडिया की खबरों के अनुसार मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था. उनका उत्तरी इटली के वर्बानिया में उनके घर में निधन हो गया.
वर्बानिया के मेयर के हवाले से कहा गया है, ‘‘उनका एक असाधारण जीवन था और हम जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति के लिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे.’’ मोरानो की मृत्यु का मतलब है कि 1900 ईसवी से पहले जन्मा कोई भी व्यक्ति अब जीवित नहीं है.
और पढ़ें




















