एक्सप्लोरर

Crypto Queen: दुनिया को लूटकर फ़रार हुई मोस्ट वांटेड क्रिप्टोक्वीन कौन है? इसके लौटने की खबर से मचा है कोहराम

Crypto Queen: रुजा इग्नातोवा का जन्म यूरोप के बुल्गारिया में 1981 में हुआ था. 42 वर्षीय जर्मन नागरिक रुजा इग्नातोवा अक्टूबर 2017 से फरार चल रही है.

Crypto Queen: क्रिप्टो की दुनिया में रुजा इग्नातोवा वो नाम है, जिसके चर्चे पिछले पांच साल से हैं. ये पिछले पांच साल से लापता है. इग्नातोवा ने 2014 में वनकॉइन नामक एक स्कीम बनाई थी. अमेरिका की खुफिया एजेंसी के मुताबिक रुजा इग्नातोवा ने वनकॉइन स्कीम की मदद से करीब चार अरब डॉलर का घोटाला किया है. वहीं बीबीसी के मुताबिक अकेले ब्रिटेन में इनवेस्टरों को करीब 10 करोड़ पाउंड यानी एक हजार करोड़ का घाटा हुआ था.

हाल ही में लंदन में एक आलीशान पेंटहाउस के बिकने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद लोगों को लगने लगा कि खुद को क्रिप्टो क्वीन कहने वाली रुजा इग्नातोवा लौट आई है. वो अपना आलीशान पेंटहाउस बेचना चाह रही है. इसको लेकर ब्रिटेन के नए लॉ के अनुसार पब्लिक अनाउंस किया गया था कि पेंटहाउस की मालकिन रुजा इग्नातोवा है. खबरों के अनुसार मार्केट में पेंटहाउस की कीमत एक करोड़ 25 लाख ब्रिटिश पाउंड के बराबर है, यानी भारतीय करेंसी के मुताबिक 125 करोड़ रुपये. 

2017 से फरार चल रही है

रुजा इग्नातोवा का जन्म यूरोप के बुल्गारिया में 1981 में हुआ था. 42 वर्षीय जर्मन नागरिक रुजा इग्नातोवा अक्टूबर 2017 से फरार चल रही है. लंदन आने की खबर के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और शायद रुजा को इसकी भनक लग गई. हालांकि पेंटहाउस की मालकिन रुजा इग्नातोवा की ख़बर को सार्वजनिक किए जाने से पहले इस पेंटहाउस का मालिकाना हक एक्वीटेन ग्रुप लिमिटेड नामक कंपनी के पास था. बीबीसी ने कई बार एक्वीटेन ग्रुप लिमिटेड नामक कंपनी से सवाल पूछा कि क्या आप लोग रुजा इग्नातोवा के लिए काम करते हैं लेकिन कंपनी ने कभी कोई जवाब नहीं दिया.

रुजा इग्नातोवा पर 82 लाख का इनाम

रुजा इग्नातोवा की कंपनी वनकॉइन के को-फाउंडर सेबेस्टियन ग्रीनवुड ने दिसंबर 2022 में न्यू यॉर्क में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का जुर्म कबूल कर लिया था. वहीं पुलिस को अभी तक रुजा इग्नातोवा की तलाश जारी है. FBI ने रुजा इग्नातोवा के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तानी मंत्री की अपनी ही सरकार को नसीहत, कहा- IMF की शर्तों को न मानें वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget